फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   couple died in road accident at fatehabad

फतेहाबादः कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, नौकरी की तलाश में निकले थे दोनों

Wed, 10 Jul 2019 01:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
couple died in road accident at fatehabad
सड़क हादसा - फोटो : फाइल फोटो
नौकरी की तलाश में घर से निकले गांव खरहर निवासी बाइक सवार दंपती की सड़क हादसे मेें मौत हो गई। गांव मांडोठी में कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं। मृतक की पहचान संदीप (32) व सोनिया (25) के रूप में हुई है। दरअसल, गांव खरहर निवासी संदीप व उसकी पत्नी सोनिया मंगलवार को नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। यहां औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रयास किए, इसके बाद घर की ओर चले दिए।
विज्ञापन


करीब साढ़े 12 बजे जब ये गांव मांडोठी में केएमपी पुल के नजदीक पहुंचे तो एक कार से बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार संदीप व सोनिया को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने दोनों को संभाला लेकिन संदीप दम तोड़ चुका था, जबकि सोनिया ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि करीब डेढ़ साल पहले इनकी शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से ये रोजगार की तलाश में थे। मंगलवार को भी इसी सिलसिले में घर से निकले थे कि हादसे का शिकार हो गए। जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान मृतक संदीप का भाई भी वहां से गुजर रहा था। उसका कहना है कार तेज गति में थी। कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसके बयान के आधार पर मांडोठी पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मांडोठी चौकी के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी में मिले दस्तावेजों के आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed