फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   accident

ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

Wed, 09 Oct 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
accident
माछरौली व भटेड़ा गांव के बीच ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच राहगीरों की मदद से घायल युवक का सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पड़वा गांव निवासी श्रीपत पुत्र भागीरथ पिछले काफी समय से भटेड़ा गांव के मछली फार्म पर काम करता था। वह सोमवार की देर शाम माछरौली गांव के बस स्टैंड पर अपने अन्य साथी के साथ सामान लेने के लिए आया था। जब वह सामान लेकर वापस भटेड़ा जा रहे थे। तो उन्होंने उस तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर चालक से लिफ्ट मांगी। इसके बाद वे ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले तो कुछ दूरी पर निकले तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर की गति बढ़ा दी। इससे श्रीपत ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से उस सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जानकारी मिलते ही माछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में माछरौली पुलिस थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed