फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अब मेट्रो स्टेशन पर ही करा सकेंगे डायबिटीज व हार्ट संबंधी बीमारियों की जांच

अब मेट्रो स्टेशन पर ही करा सकेंगे डायबिटीज व हार्ट संबंधी बीमारियों की जांच

Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
अब मेट्रो स्टेशन पर ही करा सकेंगे डायबिटीज व हार्ट संबंधी बीमारियों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मेट्रो में आते-जाते वक्त अब यात्री स्टेशन पर अपने स्वास्थ्य की जांच भी करवा सकेंगे। जी हां, दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से कुछ मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट कियोस्क लगाए गए हैं। इनके जरिये यात्री चंद मिनटों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ऑर्थराइटिस, मोटापे व हृदय संबंधी कुल 12 बीमारियों की जांच करा सकेंगे। दरअसल, डीएमआरसी ने केवल प्रयोग के तौर पर अभी केवल पांच ही मेट्रो स्टेशन पर ये सुविधाएं शुरू की है। पल्स एक्टिव सर्विस नाम के ये कियोस्क राजीव चौक, कश्मीरी गेट, नई दिल्ली, हौज खास व बॉटेनिकल गार्डन आदि स्टेशन पर हैं। इन मशीनों में एडवांस आईओटी सेंसर लगे हैं, जो शरीर के बॉडी मास इंडेक्स, बॉडी फैट मास, वेस्ट हिप रेश्यो, बोन मिनरल कंटेंट, प्रोटीन, इंट्रो सेल्युलर वाटर, एक्स्ट्रा सेल्युलर वाटर, मिनरल्स, बॉडी सेल मास सहित कुल 18 तरह के पैरामीटर्स के आधार पर जांच करके एक मिनट के भीतर ही 12 तरह की संभावित बीमारियों के खतरे के बारे में बता देगी। स्वास्थ्य जांच से जुड़ा डाटा जेनरेट करने के लिए यात्री को करीब एक मिनट तक मशीन पर खड़ा रहना होगा। फिर मशीन खुद ही आंकलन करके रिजल्ट की प्रिंट स्लिम निकाल देगी। मेट्रो स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच के लिए शुरू की गई इस आधुनिक सुविधा के लिए व्यक्ति को मात्र 50 रुपये ही खर्च करने होंगे।

इन लोगों को होगा लाभ
नौकरी पेशा वालों की भाग-दौड़ भरी जिंदगी रहती है, लिहाजा इन लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि ये अस्पतालों में जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच करवा सकें। ऐसे लोगों के लिए डीएमआरसी की ये सुविधा बेहद कारगर साबित होगी। बस स्टेशन पर आते-जाते कुल एक मिनट निकालकर ही ये अपनी जांच करा सकेंगे। मोटापा, हार्ट संबंधी बीमारियों, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, आर्थराइटिस, एनर्जी की कमी, एनीमिया, कुपोषण आदि बीमारियों के लक्ष्य यह मशीन पकड़ लेगी, जिससे व्यक्ति को बीमारी का पता लग जाएगा और वह समय रहते इलाज करा सकेगा।
विज्ञापन


अच्छा रिस्पांस मिला तो करेंगे विस्तार : अनुज
डीएमआरसी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि इस सिस्टम को इंस्टॉल करने के लिए डीएमआरसी ने क्वांटिफिकेयर हेल्थ सो्टेशंस कंपनी के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। ये सुविधा अभी केवल पांच स्टेशनों पर शुरू की जा रही है। यात्रियों से अच्छा रिस्पांस मिलता है तो इस सेवा को विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed