फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ग्रामीण झेल रहे थे प्रशासन की बेरूखी का दंश, पार्षद ने दिलाया समस्या से निजात

ग्रामीण झेल रहे थे प्रशासन की बेरूखी का दंश, पार्षद ने दिलाया समस्या से निजात

Fri, 23 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण झेल रहे थे प्रशासन की बेरूखी का दंश, पार्षद ने दिलाया समस्या से निजात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
डीघल गांव के ग्रामीण जलभराव की समस्या से काफी परेशान हैं। गांव के बीच छह स्थानों पर जलभराव है। 1995 में आई बाढ़ के बाद से दिक्कत इतनी बढ़ गई थी कि यहां 23 वर्षों में पानी कभी नहीं सूखा। सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिन्होंने 23 साल से अपने प्लॉट की जमीन तक नहीं देखी। कारण एक ही था कि गांव में बरसाती पानी और गंदा पानी इस जगह पर आकर जमा हो जाता है। इसके चलते कई लोग अपने ही प्लॉट में निवास के लिए मकान तक नहीं बना पा रहे थे। वहीं, गांव के आस-पास के खेतों में जलभराव की वजह से खेती भी नहीं हो पा रही थी। इस समस्या को लेकर गांव के लोग अनेक बार अधिकारियों से भी मिले। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं, गांव के जिला पार्षद प्रदीप अहलावत ने गांव की इस मूल समस्या को खत्म करने का बीड़ा उठाया। जिसका परिणाम यह है कि अब गांव के अधिकतर स्थानों से जल निकासी हो चुकी है।
इस तरह चलाया अभियान
पार्षद ने शुरूआती चरण में खुद के खर्चे पर ही इंजन और मोटर की सहायता से पानी निकासी शुरू करवाई। इसके बाद ये इरिगेशन विभाग के मुख्यालय चंडीगढ़ में चीफ इंजीनियर सतबीर कादियान से मिले। जहां पर इन्होंने गांव की समस्या बताई तो चीफ इंजीनियर ने विभाग की ओर से इन्हें मोटर व इंजन उपलब्ध करवाए। इसके बाद एसडीएम से समस्या को लेकर मिले तो उन्होंने निकासी के लिए पंपसेट उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन


भत्ते से फूंक रहे डीजल
डीघल गांव के जोहड़ों की पानी निकासी करवाने के लिए इस समय 10 इंजन दिन-रात चल रहे हैं। जिनके डीजल का खर्च पार्षद अपने भत्ते से चला रहे हैं। वहीं गांव के कुछ युवकों को भी उक्त इंजनों की देखभाल के लिए लगाया है। इसके चलते अब गांव में हालात ये हो गए हैं कि जिन लोगों ने 23 सालों से अपने प्लॉट नहीं देखे थे, वो अब आशियाना बनाने का सपना देखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अनाज मंडी और मॉडल स्कूल के लिए उठेगी आवाज
पार्षद प्रदीप अहलावत के अनुसार जिन दो स्थानों पर जलभराव के कारण तालाब जैसे हालात बने हुए थे, उन पर अनाज मंडी व मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हुई थी, लेकिन उस पर कोई कार्य नहीं हुआ। अब इन स्थानों के हालात में सुधार लगातार बरकरार रहे, इसके लिए वे अब सरकार से अनाज मंडी व मॉडल स्कूल बनवाने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed