फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers' strike continues; 200 tonnes of garbage piled up.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 200 टन कूड़ा जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues; 200 tonnes of garbage piled up.
फोटो-65: बहादुरगढ़ में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कूड़े का उठान प्रभावित हो रहा है। हड़ताल के 36वें दिन तक शहर में करीब 200 टन कूड़ा जमा होने का दावा किया गया है। नगर परिषद के कच्चे पे-रोल और ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।
यह राज्यव्यापी हड़ताल नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जारी है। कर्मचारियों में 20 साथियों को बर्खास्तगी के नोटिस दिए जाने को लेकर रोष है। बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर की अध्यक्षता में कर्मचारी धरना दे रहे हैं। सचिव अमित मंच संचालन कर रहे हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 13 मई 2026 के समझौते को लागू करना शामिल है। वे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग कर रहे हैं। उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के फैसलों को लागू करने की भी मांग है। एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर सहमति के पत्र जारी करना भी उनकी मांगों में है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि 6 अगस्त से हड़ताल जारी है। सरकार ने अब तक मांगों पर कोई पत्र जारी नहीं किया है। संगठन को बातचीत के लिए भी नहीं बुलाया गया है। इसी कारण हड़ताल को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed