{"_id":"6aa318c548f5c5fd0f0be52c","slug":"discussion-on-industry-related-schemes-at-cobis-annual-general-meeting-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127069-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी की वार्षिक आम सभा में उद्योगों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कोबी की वार्षिक आम सभा में उद्योगों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा
Fri, 11 Sep 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। जिला सोसाइटी रजिस्ट्रार झज्जर संजीत कौर के मार्गदर्शन में कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) की पांचवीं वार्षिक आम सभा जिमखाना क्लब, सेक्टर-9 में हुई। उद्यमियों को नई औद्योगिक नीति के साथ केंद्र व राज्य सरकार की एमएसएमई योजनाओं, प्रोत्साहनों और सुविधाओं की जानकारी दी गई।
कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने संस्था की उपलब्धियों और उद्योगों की समस्याओं के समाधान के प्रयासों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष विपिन बजाज ने औद्योगिक विकास के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। महासचिव प्रदीप कौल ने संस्था की गतिविधियों और सरकारी विभागों से समन्वय की जानकारी दी।
संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ ने आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास बताए। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने वित्त वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा और आगामी बजट प्रस्तुत किया। अंत में लकी ड्रॉ निकाला गया और विजेताओं को उपहार दिए गए।