{"_id":"5a4003714f1c1bee6a8b5bd5","slug":"91514144625-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का कार्य कर रही है भाजपा: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का कार्य कर रही है भाजपा: हुड्डा
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
भाजपा को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है, वह तो केवल इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर कार्य कर रही है। यह बात पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को पूर्व मंत्री गीता भुक्कल के आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गीता जयंती व स्वर्ण जयंती के नाम पर प्रदेश की जनता के खून पसीने की कमाई का पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं। भाजपा के मंत्री दावा करते हैं कि यूरिया की कोई कमी नहीं है। अगर ऐसा है तो क्यों महिलाएं भी लाइनों में खड़ी हैं, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि सरकार दावे कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार नहीं है, जबकि सरकारी लोग पहाड़ का पत्थर और गरीबों की दाल को खा गए। भाजपा के लोगों का हाजमा इतना जबरदस्त है कि वे कुछ भी खा जाएं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती। वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट हाईकमान तय करते हैं, किसी के द्वारा की गई घोषणा के कोई मायने नहीं हैं। वे हरियाणा का खोया सम्मान वापस दिलाने के लिए हरियाणा सम्मान यात्रा के दौरान जनता के बीच जाएंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जनता को एक बेहतर विकल्प देंगे। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर शहर विधायक गीता भुक्कल, राजसिंह जाखड़, विकास अहलावत, यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान दीपक धनखड़ मौजूद रहे।