फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एचटेट परीक्षा: फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने से हुई परेशानी

एचटेट परीक्षा: फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने से हुई परेशानी

Mon, 25 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा: फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने से हुई परेशानी
एचटेट परीक्षा: मम्मियां दे रहीं थीं पेपर, पापा खिला रहे थे बच्चे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एचटेट परीक्षा रविवार को दो शिफ्टों में हुई। लेवल-दो और तीन की सुबह-शाम की शिफ्टों में 3943 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। प्रशासन ने शनिवार की चूक को सुधारकर रविवार को परीक्षा केंद्रों के समीपवर्ती फोटो स्टेट की दुकानों को बंद करवाए रखा। अमर उजाला ने 24 दिसंबर के संस्करण में प्रकाशित खबर में इस मसले को प्रमुखता से उठाया था। शनिवार को परीक्षा केंद्रों के 50 मीटर के दायरे में भी फोटो स्टेट की दुकानें खुली थीं। डीसी फ्लाइंग के साथ-साथ दो पेट्रोलिंग पार्टियां भी परीक्षा केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण करती रही। सुबह की शिफ्ट में आठ और शाम की शिफ्ट में सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा के दूसरे दिन भी फिंगर प्रिंट मैच न होने से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
शनिवार की तरह ही रविवार को भी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा और 200 मीटर के दायरे में पुलिस ने न तो कोई वाहन खड़ा होने दिया और न ही लोगों को। परीक्षार्थियों की केंद्र में एंट्री के दौरान उनकी बारीकी से जांच की गई और तीन चरणों की जांच से गुजरने के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की आईडी कार्ड, कंडीडेट कॉपी और पैन ही ले जाने दिया गया। परीक्षार्थियों की मानें तो रविवार को दो शिफ्टों में आयोजित परीक्षा शनिवार के मुकाबले आसान रही। जिला अधीक्षक हिमांशु गर्ग द्वारा गठित पेट्रोलिंग पार्टियों की कमान इंस्पेक्टर रघुवीर और गौरव शर्मा ने संभाली। एक पेट्रोलिंग पार्टी में सात तो दूसरी में पुलिस के आठ जवान तैनात रहे। इनके अलावा सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान और सदर थाना प्रभारी भी अपनी टीम सहित परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखे रहे। पुलिस अधीक्षक ने आठों परीक्षा केंद्रों पर 10 राइडर को भी तैनात रखा और करीब 200 मीटर के दायरे में राइडर पर तैनात पुलिस कर्मचारी गश्त कर गाड़ियों व लोगों को परीक्षा केंद्र के पास से हटाते नजर आए। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन ने जैमर लगाए रखे और किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर किसी परीक्षा केंद्र से नहीं आई। हालांकि परीक्षार्थियों को शनिवार की तरह ही अपने गहने व अन्य सामान रखने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जनता कॉलेज में रविवार को दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनके अलावा एक आरईडी, केएन, एससीआर, आर्यन मॉडल स्कूल, एपीजे महाविद्यालय में भी एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया। शनिवार की तरह ही रविवार को भी परीक्षार्थियों के गहने निकलवाने के बाद इन्हें व अन्य सामान को रखने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों ने इस तरह की परीक्षा के आयोजन में सामान काउंटर बनवाने की मांग भी प्रशासन से की है।
विज्ञापन


सुबह की शिफ्ट में आठ परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था
सुबह की शिफ्ट में जनता कालेज के सेंटर बी-एक पर 312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस सेंटर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए 11 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। जनता कॉलेज के परीक्षा केंद्र बी-दो पर 312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और यहां की सुरक्षा कमान 10 पुलिस कर्मचारियों ने संभाली। एपीजे महाविद्यालय में सुबह की शिफ्ट में 283 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और यहां पुलिस के 14 जवान तैनात रहे। इसी तरह डीआरके स्कूल में भी 312 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और यहां 15 पुलिस कर्मचारी मुख्य गेट पर मुस्तैद रहे। केएन स्कूल में 312 परीक्षार्थियों का सेंटर आया और पुलिस अधीक्षक ने यहां पीसीआर सहित 17 पुलिस कर्मचारियों को तैनात रखा। एससीआर और आर्यन्स स्कूल में 312 परीक्षार्थियों का सेंटर आया और इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 35 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम की शिफ्ट में सात परीक्षा केंद्रों पर रहे पुख्ता प्रबंध
सुबह की शिफ्ट में आठ तो शाम की शिफ्ट में सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। शाम की शिफ्ट में डीआरके स्कूल में 312 परीक्षार्थियों का सेंटर था और यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 पुलिस कर्मचारी मुस्तैद रहे। आरईडी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 200 परीक्षार्थियों का सेंटर था और यहां 12 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। एससीआर स्कूल के परीक्षा केंद्र में भी 312 परीक्षार्थियों का सेंटर आया और पुलिस अधीक्षक ने यहां 14 पुलिस कर्मचारियों को तैनात रखा। इसके अलावा केएन स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में भी शाम की शिफ्ट में 200 परीक्षार्थियों का सेंटर आया और यहां 15 पुलिस कर्मचारी व एक पीसीआर तैनात रही। जनता कॉलेज के परीक्षा केंद्र बी-एक में 160 व बी-दो में 142 परीक्षार्थियों का सेंटर आया और दोनों सेंटरों पर 24 पुलिस कर्मचारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात रहे। आर्यन्स स्कूल के परीखा केंद्र में 150 परीक्षार्थियों का सेंटर था और यहां 14 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहे।

परीक्षार्थी बोले: शनिवार की बजाय रविवार को आसान आया पेपर
शनिवार को पेपर थोड़ा मुश्किल आया था इसलिए थोड़ा नर्वस था। मैंने हिंदी विषय से फार्म भरा था और पेपर आसान आने से राहत मिली। उम्मीद है कि बड़ी आराम से पेपर क्लियर हो जाएगा। - धनश्याम, महेंद्रगढ़ निवासी
मैंने हिंदी विषय से फार्म भरा था और शनिवार को पेपर काफी आसान था। मेरी परीक्षा सुबह की शिफ्ट में थी और पेपर देने के बाद अच्छा अनुभव हो रहा है। - सतीश, महेंद्रगढ़ निवासी
शनिवार का पेपर हार्ड था जबकि रविवार का आसान। मैंने सामाजिक अध्ययन विषय से फार्म भरा था और समय पर ही पेपर पूरा हो गया। पेपर देखते ही मेरी नर्वसनेस दूर हो गई। - जय सिंह, नारनौल निवासी
मैंने फार्म भरते समय अंग्रेजी विषय का चयन किया था और पेपर बहुत अच्छा हुआ। शनिवार का पेपर देखने के बाद जहन में थोड़ा डर था जोकि प्रश्नपत्र देखने के बाद दूर हो गया। - सुखेंद्र, बिरही कलां निवासी

वर्जन::
शनिवार की तरह ही रविवार को भी सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिप्रिय ढंग से परीक्षा हुई। व्यवस्था बनाए रखने व बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए और फ्लाइंग भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रही। - ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम


वर्जन:
सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस जवान मुस्तैद रहे। रविवार को परीक्षा केंद्रों के समीपवर्ती फोटो स्टेट की दुकानों को प्रशासन ने बंद करवाए रखा। परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। - हिमांशु गर्ग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed