फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डीसी से मिला किसानों का शिष्टमंडल, दस तक समाधान न होने पर धरना उग्र होने के दिए संकेत

डीसी से मिला किसानों का शिष्टमंडल, दस तक समाधान न होने पर धरना उग्र होने के दिए संकेत

Tue, 02 Apr 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
डीसी से मिला किसानों का शिष्टमंडल, दस तक समाधान न होने पर धरना उग्र होने के दिए संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। ग्रीन कॉरिडोर निर्माण के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन की मुआवजा राशि बढ़ाने के लिए किसानों का धरना लगातार जारी है। सोमवार को किसानों के शिष्टमंडल ने उपायुक्त अजय सिंह तोमर के साथ बैठक की। शिष्टमंडल सदस्य विनोद मौड़ी का कहना है कि बैठक में उपायुक्त को दस अप्रैल तक मांगें सिरे चढ़वाने की मांग की गई है। शिष्टमंडल ने दस अप्रैल तक सभी मांगे सिरे न चढ़ने पर धरने के उग्र होने के भी संकेत दिए हैं।

किसानों को रविवार शाम उपायुक्त के साथ सोमवार को होने वाली बैठक की जानकारी मिली थी। इसके चलते किसानों का पांच सदस्यीय शिष्टमंडल सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। शिष्टमंडल में धरना संयोजक समिति प्रधान अनूप फौगाट, संयोजक विनोद मौड़ी, रामफल व बिजेंद्र मकड़ाना सहित राजकुमार मकड़ाना शामिल रहे। करीब पौने घंटे चली बैठक के बाद किसान करीब सवार तीन बजे उपायुक्त कार्यालय से बाहर आए। विनोद मौड़ी ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने उपायुक्त के सामने फिर से अपनी सभी मांगें रखी। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला राजस्व अधिकारी व स्टाफ भी मौजूद रहा। इस बैठक में एनएचएआई अधिकारी मौजूद नहीं थे। विनोद मौड़ी ने बताया कि बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर मामले पर एनएचएआई के चीफ सेक्रेटरी पांच अप्रैल को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में किसानों की सभी मांगें उनके सामने रखी जाएंगी। विनोद मौड़ी ने बताया कि शिष्टमंडल ने उपायुक्त को बताया कि 26 फरवरी से शुरू किया गया धरना लंबा खींचता चला जा रहा है। ऐसे में अब यहां स्थिति बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। विनोद मौड़ी ने बैठक के बाद बताया कि उपायुक्त से दस अप्रैल से पहले किसानों की मांगें पूरी कराने की मांग की गई। वहीं, रामनगर के समीप किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर विभिन्न गांवों के किसान पहुंचे और मांगों की अनदेखी पर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed