{"_id":"5ca261d0bdec2213e3055340","slug":"81554145744-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर सीवर सिस्टम से खफा पार्षद बैठे अनिश्चिकालीन धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर सीवर सिस्टम से खफा पार्षद बैठे अनिश्चिकालीन धरने पर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों की कमी और लचर सीवर सिस्टम से खफा पार्षद सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरना जन स्वास्थ्य विभाग एक्सईएन के कार्यालय के सामने शुरू किया गया है। पार्षदों का कहना है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक यहां चौबीस घंटे धरना चलता रहेगा। धरने के पहले ही दिन वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण सहित दस पार्षद धरनास्थल पर पहुंचे। वहीं, धरने के पहले दिन पार्षदों से मिलने विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पार्षदों का कहना है कि कार्यालय में न तो एक्सईएन हैं और न एसडीओ। जेई होने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
अपनी पूर्व घोषणा अनुसार सोमवार सुबह दस बजे शहर के सात पार्षद जन स्वास्थ्य विभाग कार्याल्य पहुंचे और एक्सईएन कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। इसके बाद वार्डों की कुछ महिलाएं व पुरुष भी धरनास्थल पर पार्षदों को समर्थन देने पहुंच गए। धरने पर पहुंचे गोपी, लोकेश, अशोक कुमार, चंद्रभान, डॉ. जगदेव सिंह, शकुंतला, मूर्ति, शशि, राजबाला व मनीषा आदि ने बताया कि कालोनियों में सीवर और पेयजल व्यवस्था बेपटरी है और इसके चलते ही वो धरने पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि समस्याओं के समाधान की कई दफा गुहार लगा चुके हैं लेकिन हालात जस के तस है। वहीं, पार्षदों ने धरनास्थल पर ऐलान किया गया अगर 48 घंटे में प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए तो निर्णायक विरोध प्रदर्शन को और तेज कर दिया जाएगा। इस कड़ी में सभी पार्षद भूख हड़ताल पर बैठ सकते हैं और यह तब तक जारी रहेगी जब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो जाता। वहीं, धरनास्थल पर पहले दिन भी कोई भी अधिकारी पार्षदों से मिलने नहीं पहुंचा और इस पर पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की।
ये पार्षद व संगठन पहुंचे धरनास्थल पर
पार्षद महेश गुप्ता, पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद विनोद वाल्मीकि, पार्षद रोहित राजपूत, नप वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, पार्षद रविंद्र गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, कृष्ण व प्रवीन सैनी पहले दिन धरनास्थल पर मौजूद रहे। पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी ने बताया कि सोमवार को शहीद भगत सिंह युवा सेना प्रधान कृष्ण फौगाट ने धरने को समर्थन दिया है और मंगलवार को धरनास्थल पर और भी पार्षद पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीएम के नाम खुला पत्र....बाकी आपकी मर्जी
पार्षदों ने धरनास्थल पर सीएम के नाम एक बैनर भी लगाया है। इस पर लिखा है कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के लोगों की सुध नहीं ली जा रही। शहर के सीवर जाम है और दूषित पानी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। शहर के सभी पार्षद मंत्री बनवारी लाल, सांसद धर्मबीर व उपायुक्त अजय तोमर को कई बार अवगत करवा चुुके हैं लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। नई सीवर व पेयजल लाइनें डालने का काम अटका पड़ा है। कार्यालय में अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गई और शहर राम-भरोसे है। मुख्यमंत्री जी, दादरी की चिंता आपको करनी है। बाकी आपकी मर्जी। धरनास्थल पर पहुंचने वाले लोगों के बीच ये बैनर चर्चा का विषय रहा।
इन समस्याओं से त्रस्त होकर पार्षद बैठे धरने पर
- 2.17 करोड़ की सीवर लाइन बदलने का टेंडर तीन माह पहले पास हो गया था लेकिन बजट आने पर भी विभाग ने अब तक काम शुरू नहीं कराया।
- शहर के दोनों सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं लेकिन यहां की खामियों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा। जनरेटर जवाब दे चुके हैं।
- शहर में जो नई पेयजल लाइनें डाली गई हैं उनमें से किसी के भी ज्वाइंट नहीं किए गए हैं। इसके चलते सप्लाई के वक्त पानी घरों में नहीं पहुंच रहा।
- वार्डों की कालोनियों में दूषित व लो प्रेशर पेयजल सप्लाई की समस्या बनी है। ऐसे प्वाइंटों की जानकारी देने के बाद भी समस्या दूर नहीं की गई है।
- पेयजल और सीवर लाइन न डालने से शहर की करीब 100 गलियों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया और बजट लैप्स होने से विकास प्रभावित हुआ।
- शहर में दो जगह 36 इंची सीवर लाइन धंसी हुई है। रामनगर एसटीपी और रामनगर से पहले ये समस्या बनी है लेकिन समाधान नहीं किया गया।
- ढाणी फाटक आरओबी सहित 20 से अधिक जगहों पर सीवर लाइनें ठप पड़ी हैं। सालों बीतने के बाद भी लाइनों की विभाग ने सफाई नहीं कराई है।
शहर की सीवर-पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान होने के बाद ही पार्षद धरने से उठेंगे। यह धरना 24 घंटे जारी रहेगा और 48 घंटे में सकारात्मक रुख नजर नहीं आया तो फिर पार्षद और कड़ा फैसला लेंगे।
बबलू श्योराण, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद