फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चेयरमैन के घर के बाहर सीवर ओवरफ्लो, रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदारों न 40 मिनट लगाया जाम

चेयरमैन के घर के बाहर सीवर ओवरफ्लो, रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदारों न 40 मिनट लगाया जाम

Fri, 08 Mar 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन के घर के बाहर सीवर ओवरफ्लो, रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदारों न 40 मिनट लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुरानी सब्जी मंडी रोड पर छह माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान दुकानदारों ने रेलवे स्टेशन के सामने जाम लगाकर विरोध जताया। जाम से दो प्रमुख सड़कों की ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हो गई। जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से खफा दुकानदारों ने नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। जाम की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
रेलवे स्टेशन से पुरानी सब्जी मंडी की तरफ जाने वाली सड़क पर नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया का आवास है। ठीक उनके आवास के सामने छह माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से सीवर का पानी बैक मार रहा है। सड़क पर दुकानों के सामने बदबूदार पानी जमा है। इसके चलते दुकानदारों का बैठना भी दूभर हो गया है। चंद्रप्रकाश चावला, विपिन, जयबीर, अनिल, पवन, धीरज, मोहन, बिंदर व संदीप छपारिया ने बताया कि इस संबंध में बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या के समाधान के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली से खफा स्थानीय दुकानदार सुबह करीब पौने 11 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्र हुए और सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। इसके चलते रोहतक फाटक से पुरानी अनाज मंडी सड़क और रेलवे स्टेशन से पुरानी सब्जी मंडी होकर आंबेडकर चौक वाली सड़क की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की और नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। इसके बाद सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकानदारों को जल्द समस्या का समाधान कराने की बात कहकर आश्वस्त किया। इसके बाद दुकानदारों ने करीब 11:40 पर जाम खोल दिया। वहीं, पुलिस टीम ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करवाकर वापिस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन में एक बार चलाया गया डीजी सेट
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सीवर मैनहोल से ओवरफ्लो पानी की लिफ्टिंग के लिए विभाग ने करीब 20 दिन पहले यहां डीजी सेट लगवाया था। इसे अब तक एक बार ही चलाया गया है। पिछले एक सप्ताह से डीजी सेट बंद पड़ा है और इसके चलते उठान न होने से पानी सड़क पर ही जमा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर दूषित पानी जमा होने से उनकी दुकानदारी के अलावा यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले दस हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं।

वाहन चालकों से दुकानदारों की हुई कहासुनी
दुकानदारों के जाम लगने से रेलवे रोड की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। इस दौरान दुकानदारों ने यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को भी नहीं गुजरने दिया। इस दौरान बाइक व गाड़ी सवारों की दुकानदारों से कहासुनी भी हुई। तनातनी बढ़ती देख मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।


सीवर समस्या के चलते दुकानदारों ने जाम लगाया था। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया था। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई। मैंने दुकानदारों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया। - दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed