फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोहतक-दिल्ली रूट पर 12 जनवरी तक 4 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

रोहतक-दिल्ली रूट पर 12 जनवरी तक 4 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Tue, 09 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
रोहतक-दिल्ली रूट पर 12 जनवरी तक 4 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
रोहतक-दिल्ली मार्ग पर गाड़ियों की लेटलतीफी से वैसे ही रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। अब यात्रियों की और भी परेशानी बढ़ गई है। इस रूट पर चलने वाली चार गाड़ियों को विभाग ने आगामी 12 जनवरी तक रद्द कर दिया है। गाड़ियों के रद्द होने व एक्सप्रेस गाड़ियों के देरी से आने के कारण रोजाना बहादुरगढ़ के हजारों रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये गाड़ियां हुई रद्द
दरअसल, 64911 ईएमयू गाड़ी 9 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से चलकर साढ़े 10 बजे बहादुरगढ़ और साढ़े 11 बजे रोहतक पहुंचती है। जबकि 64912 ईएमयू सुबह 7 बजकर 19 मिनट पर रोहतक से चलकर 8 बजे बहादुरगढ़ व सवा 9 बजे दिल्ली पहुंचती है। इसी तरह इंटरसिटी 14323 साढ़े 10 बजे दिल्ली से चलकर पौने 12 बजे बहादुरगढ़ व करीब एक बजे रोहतक पहुंचती है। जबकि इंटरसिटी-14324 दोपहर सवा दो बजे से रोहतक से दिल्ली के लिए रवाना होती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर काम चलने की वजह से इन गाड़ियों को आगामी 12 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

लाइफ लाइन है रेल सेवा
रेल सेवा बहादुरगढ़ वासियों के लिए लाइफ लाइन जैसी है। दरअसल, रोहतक व दिल्ली के बीच बहादुरगढ़ रेलवे का एक बेहद प्रमुख स्टेशन है। बहादुरगढ़ शहर व लाइनपार क्षेत्र के 25 हजार से अधिक लोग रोजाना दिल्ली और रोहतक की तरफ ट्रेनों से आते जाते हैं। इनमें अधिकांश नौकरी पेशे वाले हैं। हर वर्ष सर्दियों में गाड़ियों का संचालन बिगड़ता है, जिससे इन हजारों यात्रियों को भी फर्क पड़ता है। इस बार भी कोहरे के चलते फिरोजपुर गाड़ी की सेवा बंद की गई। कुछ ही दिन पहले 64911-12, 14323-24 को भी 7 जनवरी तक रद्द किया गया था। लेकिन अब फिर से इन चारों गाड़ियों को आगामी 12 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। दैनिक यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाड़ा ने कहा कि गाड़ियों के रद्द होने से बेहद परेशानी हो रही है। अगर 12 जनवरी के बाद भी गाड़ियां नहीं चली तो विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ये गाड़ियां रहीं लेट
सोमवार को रोहतक-दिल्ली रूट पर छह एक्सप्रेस गाड़ियां घंटों लेट रहीं। सिरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 55 मिनट, कालिंदी एक्सप्रेस साढे़ 4 घंटे, छिंदवाड़ा एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे तो पंजाब मेल साढ़े 10 घंटे लेट रही। वहीं, गोरखधाम एक्सप्रेस और दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी तीन-तीन घंटे और अवध आसाम साढ़े 5 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed