{"_id":"5a53d50e4f1c1b32198b5c01","slug":"81515443470-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम में कई बीमारियों से प्रभावित हो रहे बच्चे 18-49-09","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम में कई बीमारियों से प्रभावित हो रहे बच्चे 18-49-09
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर दिख रहा है। बच्चे बुखार, खांसी, कफ और जुकाम से प्रभावित हो रहे हैं। शहर के ज्यादातर बाल रोग विशेषज्ञ के पास बच्चों को दिखाने के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। पिछले कई दिनों से शाम के समय में बढ़ रही ठंड के चलते बच्चे सबसे ज्यादा बीमार हुए हैं।
नागरिक अस्पताल में भी बाल रोग विशेषज्ञ को ओपीडी में बच्चों की संख्या अधिक हो रही है। इनमें दो महीने से लेकर तीन वर्ष तक के बच्चे अधिक हैं। इन्हें खांसी, जुकाम व गले में दर्द जैसी शिकायत हो रही है। अस्पताल की ओपीडी में पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को भी अस्पताल में काफी संख्या में बच्चों को डॉक्टर से चैक करवाने के लिए काफी अभिभावक पहुंचे।
ऐसे करें बच्चों की देखभाल
सर्दी के मौसम में जहां तक संभव हो सके बच्चे को गर्म कपड़ों से ढककर रखना चाहिए। कुछ बच्चों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है और ऐसी स्थिति में उन्हें गर्म पानी की हल्की हल्की भाप देनी चाहिए। छोटे-छोटे बच्चे (खासकर 2 महीने से लेकर 1 साल तक) के डाइपर बार-बार बदलने चाहिए। बच्चे में बीमारी के लक्षण दिखाई दे तो डॉक्टर को दिखाएं। बगैर डॉक्टर की सलाह के किसी मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर न खिलाएं।
विज्ञापन
बदलते मौसम का रखें ध्यान : डॉ. सुखविंद्र
नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखविंद्र का कहना है इस बदलते हुए मौसम में बच्चे का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। अचानक बढ़ने वाली ठंड का असर सीधे छोटे बच्चों पर पड़ता है। इसके कारण उन्हें जुकाम, खासी और बुखार की शिकायत आती है।
यह रही पिछले 10 दिनों की ओपीडी
तारीख संख्या
27 दिसंबर 88
28 दिसंबर 79
29 दिसंबर 86
1 जनवरी 114
2 जनवरी 126
3 जनवरी 130
4 जनवरी 170
5 जनवरी 179
6 जनवरी 180
8 जनवरी 210