फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रशिक्षु आईपीएस ने छोड़ा थाने का चार्ज तो बिगड़ी व्यवस्था 17-21-32

प्रशिक्षु आईपीएस ने छोड़ा थाने का चार्ज तो बिगड़ी व्यवस्था 17-21-32

Wed, 21 Jun 2017 01:36 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षु आईपीएस ने छोड़ा थाने का चार्ज तो बिगड़ी व्यवस्था 17-21-32
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
प्रशिक्षु आईपीएस के झज्जर थाने का चार्ज छोड़ते ही ट्रैफिक की चाल ही बिगड़ गई। शहर में अब फिर से जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। जिसके चलते लोगों को अब काफी परेशानी आने लगी है। बाजार में खड़े रहने वाले बेतरतीब ट्रैफिक पर फिलहाल पुलिस की कोई खास निगाह नहीं है। ट्रैफिक पुलिस की इस समय केवल शहर में नाके लगाकर बाइकों के चालान में ही व्यस्त हैं। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के घंटों नो पार्किंग में खड़े रहने वालों वाहनों की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है। वहीं नपा के द्वारा गठित टीम भी पता नहीं इस समय कहां गुम हो गई है। जब से प्रशिक्षु आईपीएस ने चार्ज छोड़ा है, तब से नपा टीम के द्वारा एक भी चालान अतिक्रमणकारियों का नहीं किया गया है।
ये था सावन का प्लान
शहर के यातायात को सुचारु करने के लिए प्रशिक्षु आईपीएस शशांक कुमार सावन के द्वारा मास्टर प्लान तैयार किया गया था। जिसमें हर नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहन का चालान किया जा रहा था तो नपा के साथ मिलकर दुकान से बाहर सामान रखने वाले दुकानदार पर तुरंत चालान किया जा रहा था। जिसके चलते शहर का यातायात पूरी तरह से सुचारु हो गया था। वहीं नपा की एक टीम तो सावन के द्वारा अस्थाई तौर पर थाने में ही रख ली गई थी। सावन खुद बाइक पर जाकर पहले बाजार का निरीक्षण करते थे, बाद में चालान काटने के लिए टीम को मौके पर भेजा जाता था।
विज्ञापन

यहां रहती है ज्यादा समस्या
शहर में इस समय छिक्कारा चौक से लेकर अंबेडकर चौक व सिलानी गेट पर जाम के हालात बने रहते हैं। जाम से निपटने के लिए इस समय कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। पुराना बस स्टैंड पर बैंक व दूसरे एजूकेशन इंस्टीट्यूट होने की वजह से लोगों की बाइक बीच सड़क पर खड़ी रहती हैं, जिससे लोगों को यहां पर जाम का सामना करना पड़ता है। वहीं सिलानी गेट पर जिगजैग बॉक्स बनाए जाने के बावजूद लोग जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगरपालिका के कर्मचारी स्ट्रे कैटल फ्री, नालों की सफाई और पीएमवाई योजना को सिरे चढ़ाने में लगे हुए हैं। इनसे निपटने के बाद शहर में अभियान चलाया जाएगा। नपा के द्वारा अतिक्रमणकारियों को किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी।

-नरेंद्र सैनी, सचिव नपा झज्जर।
वर्जन
नो पार्किंग वाले वाहनों के खिलाफ चालान काटने का अभियान शुरू किया जा रहा है। छिक्कारा से अंबेडकर चौक तक हर रोज अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों की आदत में सुधार लाया जा सके।
-एएसआई सत्यवान, ट्रैफिक इंचार्ज, झज्जर।

- अतिक्रमण हटाओ अभियान हो गया फेल, अब दुकानदार व वाहन चालक करते हैं मनमानी
- प्रशिक्षु आईपीएस शशांक कुमार सावन ने प्लान बनाकर चलाया था तीन माह तक अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed