फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्यूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह से होंगे माफ: अभय चौटाला

ट्यूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह से होंगे माफ: अभय चौटाला

Mon, 18 Feb 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह से होंगे माफ: अभय चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। इनेलो जिला कार्यालय में प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता मिटिंग में शिरकत की। अभय ने कहा कि वर्तमान सरकार के शासन ने पिछले साढ़े चार साल में किसान, कमेरा, मजदूर, छोटे व्यापारियों सहित प्रत्येक वर्ग के शोषण के सिवाय कुछ नहीं किया है। आज देश में हर रोज किसी न किसी घटना में कहीं न कही जवान शहीद हो रहे हैं। कांग्रेस ने 10 साल शासन में रहते हुए कभी भी किसानों की सुध नहीं ली और वो आज किसानों के हितैषी बन रहे है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इनेलो की सरकार बनते ही पहली कलम से किसानों का कर्जा माफ करेंगे, युवाओं को रोजगार, गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में पांच लाख अनुदान राहत देंगे। बुजुर्गों को सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पेंशन, बेरोजगार युवाओं को 15 हजार भत्ता दिया जाएगा। खेतों के बिजली बिल पूरी तरह से माफ व घरों के आधे किए जाएंगे। इस दौरान अभय ने जेजेपी के वरिष्ठ नेता आनंद श्योराण की इनेलो में घर वापसी का स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रधान विजय, पूर्व विधायक रणवीर मंदोला, कर्नल रघवीर छिल्लर, एडवोकेट दरियाव सिंह, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूबे सिंह अटेला, हलका अध्यक्ष कृष्ण अटेला, नितिन, बाढड़ा हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, नप वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, कर्मचारी जिला प्रकोष्ठ महेंद्र जाखड़, रविंद्र फौगाट, जरीन टोक्स, रामौतार बाढड़ा, प्रेस प्रवक्ता संत श्याम कलां, पप्पल समसपुर, छतर सिंह ढाणी फौगाट, लीगल सैल जिला प्रधान अनिल फौैगाट, तारीफ सिंह, बंटू, अधिवक्ता सुखवंत सिंह, सत्यवान फौजी, जयभगवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed