{"_id":"5b182df44f1c1bfd6e8b67aa","slug":"71528311284-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन एडमिशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन एडमिशन शुरू
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन एडमिशन शुरू
- प्रक्रिया के पहले दिन कम भरे गए फार्म
- वैश्य गर्ल्स कॉलेज में 25 छात्राओं ने एडमिशन के लिए की पूछताछ, तीन ने रजिस्ट्रेशन कराया
- राजकीय महिला कॉलेज के लिए पांच छात्राओं ने भरे फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन एडमिशन बुधवार से शुरू हो गए। एडमिशन प्रक्रिया के पहले दिन फार्म तो कम ही भरे गए, लेकिन कई विद्यार्थी कॉलेजों में पूछताछ जरूर करते दिखाई दिए। वैश्य गर्ल्स कॉलेज में 25 छात्राओं ने एडमिशन के लिए पूछताछ की। वहीं इस कॉलेज में तीन छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया और राजकीय महिला कॉलेज के लिए पांच छात्राओं के फार्म भरे गए। पहले दिन फार्म भरने की रफ्तार सुस्त ही रही।
कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन को लेकर बुधवार से प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह से ही विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचने शुरू हो गए थे। कई विद्यार्थी तो अपने पूरे कागजात के साथ पहुंचे थे, लेकिन कई विद्यार्थी अधूरे कागजातों के साथ कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहुंचे। वैश्य गर्ल्स कॉलेज में जो भी छात्राएं अपने पूरे कागजात लेकर पहुंची थी उनके फार्म हाथों-हाथ भर दिए गए। मगर यहां पर भी एडमिशन प्रक्रिया को लेकर पूछताछ करने वाली छात्राओं की ही भीड़ ज्यादा रही। दिनभर में तीन फार्म ही भरे गए। राजकीय गर्ल्स कॉलेज के लिए पांच फार्म भरे गए। राजकीय कॉलेज में तो एक भी फार्म नहीं भरा गया। यहां पर नोडल अफसर व कंप्यूटर ऑपरेटर विद्यार्थियों को एडमिशन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते दिखाई दिए।
बॉक्स
पूछताछ ज्यादा ने की, फार्म तीन ही भरे गए
वैश्य गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया के पहले दिन 25 छात्राओं ने पूछताछ की। जबकि तीन ही छात्राओं ने फार्म भरे हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज की नोडल अफसर अनीता रानी ने बताया कि उनके कॉलेज के लिए पांच फार्म भरे गए। राजकीय कॉलेज के नोडल अफसर दिनेश ने बताया कि उनके कॉलेज में एक भी फार्म नहीं भरा गया।