फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहर की सफाई का आंकलन करने दोबारा पहुंची सर्वे टीम

शहर की सफाई का आंकलन करने दोबारा पहुंची सर्वे टीम

Wed, 17 Jan 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई का आंकलन करने दोबारा पहुंची सर्वे टीम
शहर की सफाई का आंकलन करने दोबारा पहुंची सर्वे टीम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में सफाई व्यवस्था का आंकलन करने केेंद्र सरकार की सर्वे टीम मंगलवार को दोबारा शहर पहुंची। नगर परिषद कार्यालय कुछ समय बीताने के बाद टीम स्वच्छता का आंकलन करने ग्राउंड लेवल पर उतरी। इस दौरान टीम ने लोगों का फीडबैक लेने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नप सूत्रों की मानें तो पहले सर्वे की अपेक्षा इस बार टीम को कुछ सुधार और नजर आया। हालांकि सात जनवरी को नगर परिषद पहुंची टीम की तरह ही इस टीम ने सर्वे रिपोर्ट का अभी सार्वजनिक करने से मना कर दिया। नप अधिकारियों का कहना है कि सर्वे टीम मंगलवार को उन्हें बिना बताए पहुंची और शहर की सफाई व्यवस्था का आंकलन करने का काम भी टीम ने अपने स्तर पर ही किया।

पहली दफा स्वच्दता सर्वेक्षण सर्वे में शामिल दादरी शहर को अच्छी रैंकिंग दिलाना प्रशासनिक अधिकारियों सहित आमजन का भी कर्तव्य है। इस पर दोनों में परस्पर सहयोग होना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि गत सात जनवरी को भी केंद्र सरकार द्वारा हायर की गई कार्वि सर्वे कंपनी की दो सदस्यीय टीम दादरी पहुंची थी। सात जनवरी को टीम ने जहां नप कार्यालय में स्वच्छता के प्रबंधों का रिकॉर्ड खंगाला था तो वहीं आठ जनवरी को टीम बिना नप अधिकारियों को बताए मैदान में उतरी थी। इस दौरान इस टीम ने करीब 200 लोगों का फीडबैक भी लिया था। मंगलवार को भी नगर परिषद कार्यालय सुबह 11 बजे एक सर्वे टीम पहुंच गई। करीब एक घंटे का समय बीताने के बाद यह टीम शहर की स्वच्छता का आंकलन करने के लिए मैदान में उतरी। हालांकि इस टीम ने सर्वे से जुड़ी कोई भी जानकारी नप अधिकारियों से साझा नहीं की। वहीं, नप सूत्रों की मानें तो दिल्ली से सर्वे के लिए आई टीम ने पहले बस स्टैंड रोड, घिकाड़ा रोड, एमसी कॉलोनी, महेंद्रगढ़ चुंगी डंपिंग प्वाइंट, चरखी दरवाजा, घिकाड़ा मोड़ आदि जगहों का निरीक्षण किया। इस संबंध में सचिव संजय यादव का कहना है कि टीम उन्हें बिना बताए आई थी और अपने स्तर पर ग्राउंड स्थिति देखकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed