{"_id":"595e973a4f1c1bfc3c8b458f","slug":"71499371322-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस का एजेंडा लागू करने में जुटी है सरकार: चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस का एजेंडा लागू करने में जुटी है सरकार: चौटाला
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
भाजपा का काम लोगों का विकास करना व किसानों की भलाई करना नही बल्कि आरएसएस का एजेंडा लागू करना है। केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में अपना कोई चुनावी वादा पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। यह बात हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने झज्जर में पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। चौटाला ने कहा कि अगर 9 जुलाई तक एसवाईएल नहर निर्माण कार्य को लेकर केंद्र से कोई ठोस आश्वासन नही मिला तो 10 जुलाई को लाखों की तादात में कार्यकर्ता एकत्रित होकर पंजाब से हरियाणा में आने वाले पंजाब के वाहनों को रोकने का काम करेंगे। बैठक में अभय चौटाला ने भाजपा को एसवाईएल नहर निर्माण, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, विदेश से काला धन लाने, किसानों को फसलों का लागत से 50 फीसदी ज्यादा मुनाफा देना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नोटबंदी के मुद्दे पर जमकर घेरा।
-9 तक काम शुरू नहीं तो 10 को रोकेंगे वाहन
अभय चौटाला ने कहा कि एसवाईएल नहर का 90 फीसदी काम चौधरी देवी लाल के कार्यकाल में हुआ था तथा कांग्रेस व भाजपा सरकारों ने अब तक एसवाईएल नहर का निर्माण कराने की बजाय रोड़ा अटकाने का काम किया है। अभय चौटाला ने कहा कि हमने केंद्र की सरकार को 9 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया हुआ है या तो वह माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 9 जुलाई तक लागू करें और हरियाणा प्रदेश के लोगों को आश्वासन दें कि हम सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू कर रहे है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सतीश नांदल, इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, युवा जिलाध्यक्ष संजय कबलाना, राकेश जाखड़ हलकाध्यक्ष झज्जर, हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला, बलराज खरहर, हलाकध्यक्ष बेरी, जिला पार्षद उपेंद्र कादयान, महाबीर गुलिया, नंबरदार मनोज पंचाल, जयवीर सिकंदरपुर, शीला गौदारा, नरदेव दहिया, संजय दलाल, महेंद्र सैन ढाकला, साधराम झामरी,जगदीश कादयान, मामन ठेकेदार, संतोष दहिया, बबीता पुनिया, पूर्व चेयरमैन दयानंद दलाल, जयसिंह दलाल, उमेद सैन, हर्रेंद्र सिलाना, शीला फौगाट, सतीश नंबरदार, नरेश जून, ओम पहलवान, जगबीर राठी, प्रवीन राठी पार्षद, प्रवीन छिल्लर पार्षद, राजेंद्र अहरी, प्रेमलता, राजेश तंवर पूर्व पार्षद, प्रीतम कुकडोला, काला रोहद, संजीव मलिक, रितेश छिकारा, प्रवीन अहलावत सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।