फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंत्री के आदेश देने पर भी नहीं हुई निजी बस पर कार्रवाई

मंत्री के आदेश देने पर भी नहीं हुई निजी बस पर कार्रवाई

Sat, 07 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के आदेश देने पर भी नहीं हुई निजी बस पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मंत्रियों के आदेशों पर कार्रवाई करना प्रशासनिक अधिकारी उचित नहीं समझते। जिसका रोना अक्सर मंत्री प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल के सामने भी रोते हैं। झज्जर में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वीरवार को लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ने कष्ट निवारण समिति की बैठक ली थी। बैठक में मंत्री के सामने दो कॉलेजों की तीन छात्राओं ने बताया था कि निजी बस के संचालक उनसे बदतमीजी करते हैं। नि:शुल्क बस यात्रा का पास होने के बावजूद टिकट लेने के लिए कहते हैं, टिकट न लेने पर चालक-परिचालक उन्हें बस से नीचे उतार देते हैं।
इस पर वहां मौजूद आरटीए का चार्ज देख रहे एडीसी सुशील सारवान ने छात्राओं से निजी बस का नंबर मांगा था। छात्राओं ने एडीसी को बस नंबर नोट करवा दिया था। मंत्री ने बस को इंपाउंड करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शुक्रवार को भी मामले में आरटीए कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में साफ दिख रहा है कि अधिकारी मंत्रियों को किस प्रकार से फजीहत करवा रहे हैं और मंत्री अधिकारियों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


काफी पुरानी समस्या
निजी बस संचालकों के द्वारा की जा जाने वाली बदतमीजी कोई अकेली रेनू, ज्योति, कीर्ति, मनीषा या ऋतु की समस्या नहीं है। कॉलेज और तकनीकी शिक्षा के लिए आने वाली हर छात्रा के साथ निजी बस चालक-परिचालकों का यही व्यवहार होता है। ये छात्राओं का पास अपनी बसों में मान्य नहीं करते और टिकट नहीं लेने के पर बदतमीजी करते हैं। सरकारी नियम के बावजूद आरटीए की सख्ती नहीं होने से इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एडीसी सुशील सारवान का पक्ष जाननेे के लिए उनके तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन सभी नंबर बंद मिले। वहीं उनके पीए के पास भी फोन करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर भी पहुंच से बाहर मिला।

वर्जन
शुक्रवार को मैं छुट्टी पर रहा, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश रहेगा तो इस मामले के बारे में सोमवार को आरटीए से बात की जाएगी।
- जसबीर, असिस्टेंट, आरटीए झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed