फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महेंद्रगढ़ के संजय ने जीता हरियाणा केसरी खिताब

महेंद्रगढ़ के संजय ने जीता हरियाणा केसरी खिताब

Thu, 01 Mar 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के संजय ने जीता हरियाणा केसरी खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। शानदार प्रदर्शन करते हुए महेंद्रगढ़ के संजय ने हरियाणा केसरी का खिताब जीता तो प्रतियोगिता में सबसे अधिक कुश्तियां जीतकर झज्जर जिले ने पहला स्थान हासिल किया।
राज्य खेल विभाग की ओर से बहादुरगढ़ के भीमराम अंबेडकर स्टेडियम में तीन दिवसीय हरियाणा केसरी, कुमार खिताब एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें झज्जर, रोहतक, सोनीपत, महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों के पहलवानों ने दम दिखाया।
विज्ञापन

दो दिनों तक शानदार कुश्तियां देखने को मिली। बुधवार को निर्णायक मुकाबले हुए। मुख्य खिताब हरियाणा केसरी के लिए महेंद्रगढ़ के संजय और झज्जर के विशाल के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में महेंद्रगढ़ के संजय ने बाजी मार ली। विशाल उपविजेता बना। हरियाणा कुमार के लिए हिसार के विशाल और रोहतक के संदीप का आमना सामना हुआ। इस मुकाबले को विशाल ने जीत लिया। प्रतियोगिता का ऑलओवर चैंपियन झज्जर जिला रहा। झज्जर ने 74 अंक अर्जित किए। जबकि 31 अंक लेकर सोनीपत दूसरे और 26 अंक लेकर हिसार तीसरे पायदान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने वर्गों में ये रहे अव्वल
आयु वर्ग 16 के 30 किलोग्राम में अनुज झज्जर, 32 किलोग्राम में रिकी करनाल, 34 किलोग्राम में नारायण कुमार चरखी दादरी, 36 किलोग्राम में अनिल फतेहाबाद, 38 किलोग्राम में साहिल और 40 किलोग्राम में अजय जींद विजयी हुए। 42 किलोग्राम में निशांत झज्जर, 46 किलोग्राम में अंकित हिसार, 48 किलोग्राम में भवनेश चरखी दादरी, 52 किलोग्राम में रवींद्र कैथल ने बाजी मारी। आयु वर्ग 18 के 42 किलोग्राम वजन में संदीप रेवाड़ी, 46 किलोग्राम वजन में विक्रम सोनीपत, 50 किलोग्राम वजन में श्रवण हिसार ने बाजी मारी। 54 किलोग्राम में दीपक, 58 किलोग्राम वजन में हितेश कुमार झज्जर, 63 किलोग्राम में राहुल झज्जर, 69 किलोग्राम में राहुल झज्जर और 76 किलोग्राम वजन में पुनीत राठी सोनीपत पहले स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग के 50 किलोग्राम भार में अजीत भिवानी, 54 किलोग्राम वजन विकास, 58 किलोग्राम वजन में अशोक झज्जर, 63 किलोग्राम वजन में दीपक झज्जर, 76 किलोग्राम वजन में सुशांत हिसार व 85 किलोग्राम वजन में शेखर झज्जर ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को जिला परिषद के चेयरमैन परमजीत, जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक व खेल उपनिदेशक छाजूराम गोयत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed