{"_id":"5a5ba2324f1c1b60268b46cc","slug":"51515954738-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन आयोजित
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर महादेव मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बाबा ललित गिरी की नौवीं पुण्य तिथि पर स्थानीय रोहतक रोड स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कीर्तन, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता बधानीधाम महंत तेजगिरी महाराज, हनुमान बगीची महंत विजयगिरी और खाचरौली धाम महंत जयगिरी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वैद्य आनंद प्रकाश खेड़ी खातीवास, वैद्य पप्पू जांगड़ा, वैद्य राधेश्याम चमारिया, मदन भारद्वाज ने शिरकत की। इस दौरान पंचेश्वर महादेव मंदिर महंत आशीष गिरी ने बताया कि बाबा ललित गिरी की पुण्य तिथि पर हर वर्ष यह धार्मिक आयोजन होता है। इस दौरान बाबा ललित गिरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। पंडित कृष्णा शास्त्री वृंदावन के सानिध्य में पूजा करवाई गई। तत्पश्चात कीर्तन किया गया, इसमें भजन गायक नरेश जांगड़ा, मास्टर आकाश, मीनू रंगा, आनंद रंगीला व अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पवन शास्त्री वृंदावन और सहयोगियों द्वारा निकाली झांकियां सराहनीय रही। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मत्था टेककर अपने परिजनों के लिए मंगल कामना की। आयोजन में पंचेश्वर मंदिर समिति अशोक सैनी, अनिल सैनी, सुनील सैनी, राम गोपाल, हरिकिशन, शिव कुमार, पवन कुमार शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सत्ते सहित महिला मंडल सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।