{"_id":"5a36c26e4f1c1b97678c236a","slug":"51513538158-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लाइनपार क्षेत्र में की गई 500 व्यक्तियों की पहचान के संबंध में पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लाइनपार क्षेत्र में की गई 500 व्यक्तियों की पहचान के संबंध में पड़ताल
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
क्षेत्र पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और वांटेड अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत संदिग्ध शरारती तत्वों और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए एएसपी बहादुरगढ़ लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना लाइनपार क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। रविवार की सुबह 6 बजे यह सर्च अभियान शुरू हुआ। इस दौरान करीब 500 व्यक्तियों की पहचान के संबंध में जांच पड़ताल की गई।
डीएसपी भगतराम तथा थाना प्रबंधक लाइनपार उप निरीक्षक कुलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की अनेक टीमों द्वारा एएसपी लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छोटूराम नगर में जाकर पुलिस ने पहचान के संबंध में जरूरी कागजात की छानबीन की। थाना लाइन पार प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत मकान मालिकों को किराए पर रह रहे किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाए जाने के लिए सख्त हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा शहरी व ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं के साथ किसी तरह की घटना न हो, इसके प्रति सजग व जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने 500 व्यक्तियों की पहचान के संबंध में की पड़ताल
लाइनपार क्षेत्र में चलाया विशेष सर्च अभियान