फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किराया तय करने के विरोध में सब्जी मंड़ी के रेहड़ीवालों ने रखी हड़ताल

किराया तय करने के विरोध में सब्जी मंड़ी के रेहड़ीवालों ने रखी हड़ताल

Fri, 07 Jul 2017 01:32 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
किराया तय करने के विरोध में सब्जी मंड़ी के रेहड़ीवालों ने रखी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मार्केट कमेटी द्वारा सब्जी मंडी में लगने वाली रेहडिय़ों के लिए मासिक शुल्क तय करने के विरोध में वीरवार को रेहड़ी वालों ने हड़ताल रखी और मार्केट कमेटी के खिलाफ नारेबाजी की। मंडी में रेहड़ी लगाने वाले मजदूरों ने मार्केट कमेटी चेयरमैन सतबीर गुलिया पर 4000 मासिक मंथली मांगने का आरोप भी लगाया। लेकिन आरोप तथ्य पूरक नहीं था और मार्केट कमेटी द्वारा झज्जर सब्जी मंडी परिसर व आसपास लगने वाली रेहड़ियों को व्यवस्थित करने व मार्केट कमेटी की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मासिक किराया तय किया गया था। जिस के विरोध में वीरवार को दर्जनों की संख्या में रेहड़ी वालों ने फल व सब्जी न बेचते हुए हड़ताल रखी और प्रशासनिक अधिकारियों से तय किए गए किराए को वापस लिए जाने की मांग की। खबर है कि मार्केट कमेटी चेयरमैन सतबीर गुलिया द्वारा किराए के मसले को आपस में बैठकर सुलझाने को लेकर हड़ताली रेहड़ी वालों से बातचीत हुई है। मार्केट कमेटी चेयरमैन सतबीर सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में चरमराई व्यवस्था को दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से कई कदम उठाए गए हैं। जिसमें आमजन को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में रेहड़ी लगाने वाले रेहड़ी वालों के लिए स्थान निर्धारित करने के साथ मासिक किराया भी तय करने का निर्णय लिया गया है। ताकि मार्केट कमेटी की आय बढ़े और व्यवस्था दुरुस्त हो। उन्होंने बताया कि जो 4 हजार रुपये मंथली मांगने का आरोप कमेटी के कर्मचारियों पर लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उल्लेखनीय है कि झज्जर मार्केट कमेटी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और बड़ी संख्या में रेहड़ियां नियमों को ताक पर रखकर अव्यवस्थित ढंग से लगाई जा रही हैं। कई बार स्थानीय लोगों द्वारा व्यवस्था व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा चुकी है और अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियाें के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठती रही है। खबर है कि मार्केट कमेटी के कर्मचारियों से मिली भक्त से मंडी में रेहड़ियां लग रही हैं और रेहड़ियों के किराए की बड़ी राशि कमेटी के खजाने में आने की बजाए कुछ लोगों की जेब में जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed