फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएम फ्लाइंग ने दो दुकानों पर मारे छापे, 20 सिलेंडर पकड़े

सीएम फ्लाइंग ने दो दुकानों पर मारे छापे, 20 सिलेंडर पकड़े

Wed, 28 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने दो दुकानों पर मारे छापे, 20 सिलेंडर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आखिरकार कार्यवाही शुरू हो ही गई। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से इलाके में छापेमारी की गई। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने दो दुकानों से 20 सिलेंडर जब्त किए। टीम की इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। बहुत से लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी तो कुछ लोगों ने सिलेंडर ठिकाने लगा दिए। घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि झज्जर रोड पर स्थित एक दुकान में अवैध तरीके से बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जाती है और घरेलू गैस सिलेंडरों को भी बेचने का काम किया जाता है। इस सूचना पर सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को साथ लेकर कार्यवाही की योजना बनाई। सुबह करीब साढ़े 9 बजे टीम ने उक्त दुकान में दस्तक दी। टीम जब दुकान के पीछे बने गोदाम में गई तो वहां 15 एलपीजी सिलेंडर पाए गए। इन सिलेंडरों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। मौके से दुकानदार रामदयाल को भी काबू कर लिया गया। इसके उपरांत टीम यहीं पास में ही छोटूराम पार्क स्थित एक दुकान में पहुंची। टीम के आने की भनक पाते ही दुकानदार मौके से फरार हो गया। टीम ने इस दुकान से 5 सिलेंडर बरामद किए। दोनों दुकानों से पकड़े गए कुल 20 सिलेंडरों को टीम ने पुलिस की निगरानी में ही झज्जर रोड स्थित एक गैस एजेंसी में जमा करा दिए। पुलिस की ओर से अवैध बिक्री में संलिप्त दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति राम दयाल को काबू कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश शुरू कर दी है। टीम में सीएम फ्लाइंग की तरफ से एएसआई जितेंद्र व खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से इंस्पेक्टर विनोद शर्मा व लिपिक श्रीकांत आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

जोखिम भरा है काम
बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरने का यह जोखिमभरा कार्य बहादुरगढ़ शहर में तेजी से फल-फूल रहा है। दरअसल, औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां बड़ी तादाद में प्रवासी लोग रहते हैं। इन लोगों के पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। इसलिए ये छोटे सिलेंडरों में गैस भरवाकर अपना काम चलाते हैं। इसी कारण शहर के लगभग प्रत्येक रोड पर इस तरह की दुकानें देखी जा सकती हैं। अहम बात यह है कि ज्यादातर दुकानें आबादी वाले क्षेत्र में है। ऐसे में हादसा हो जाए तो बड़े नुकसान की आशंका है। पिछले महीने भी बादली रोड पर गैस भरने के दौरान छोटे सिलेंडर में आग लग गई थी। गनीमत रही कि तब कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ल्ले से होती है गैस की कालाबाजारी
शहर में घरेलू गैस की धड़ल्ले से कालाबाजारी होती है। पात्र लोगों को गैस सिलेंडर मिले या न मिले, मगर गैस को बेचने वाले लोगों को बेहद ही आसानी से ये सिलेंडर मिल जाते हैं। ये एजेंसी कर्मचारियों से सेटिंग कर 700 से 1000 रुपये में सिलेंडर खरीदते हैं और बाद में महंगे दाम पर बेच देते हैं। ज्यादातर दुकानों पर भी यही लोग सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं। इंस्पेक्टर विनोद शर्मा का कहना है कि तमाम एजेंसियों पर उन विभाग की नजर है। यदि कहीं कोई गलत काम करता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।

सीएम फ्लाइंग ने दो दुकानों पर मारे छापे, 20 सिलेंडर जब्त


---फोटो 3 : दुकान में छापा मारने के बाद मौजूद लोगों की भीड़।
---फोटो 4 : पकड़े गए सिलेंडरों को उठाकर गाड़ी में डालते कर्मचारी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed