{"_id":"5b90332b867a557f5f418c1a","slug":"41536176939-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त ड्रेन व जलभराव का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त ड्रेन व जलभराव का लिया जायजा
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बौंद कलां में ड्रेन टूटने से बस्तियों में हुए जलभराव का भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने गांव जाकर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को ड्रेन टूटने की घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए व इसमें दोषी पाए जाने वाले सभी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कोई घटना भविष्य में न घटित हो इसके लिए अधिकारी तुरंत प्रभाव से ड्रेन की सफाई व मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करें। इस दौरान बीएंडआर से सीनियर इंजीनियर राजेश खत्री ने बताया कि दो दिनों में जमा पानी की निकासी का काम पूरा कर लिया जाएगा । भविष्य में ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए ड्रेन को एक तरफ से पक्का किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों से नुकसान की सूचना पूर्ण विवरण के साथ लिखित रूप में देने के लिए कहा ताकि सरकार नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दे सके। इस अवसर पर रणकोली सरपंच सुनील, सरपंच राधेश्याम, मेंबर राकेश, सुरेश, देवेंद्र, मास्टर हरि सिंह, सुशीला देवी, राजेश देवी, विनोद सिंह, रोशन लाल, अनिल सिंह, सोनू, प्रदीप, संजय, डीपीआरओ विशाल तोमर व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।