फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   36 new patients found in district, 36 beat Corona

जिले में 36 नए मरीज मिले, 36 ने कोरोना को दी मात

Fri, 25 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
36 new patients found in district, 36 beat Corona
बहादुरगढ़/झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 36 मरीजों और 36 के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। वहीं पिछले सात दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 258 संक्रमित मिले और 287 स्वस्थ हुए। यानि रोजाना औसतन 36 मरीज मिले और 40 ने कोरोना को हराया। फिलहाल एक्टिव 328 मरीजों में से 56.4 यानि 185 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार झज्जर में अब तक 2342 मरीज संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 1993 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 21 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार तक 754551 सैंपल की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.1 फीसदी और रिकवरी रेट 84.8 फीसदी रहा। जिले में टेस्टिंग रेशो 6855 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 129452 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8336 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिले में फिलहाल 651 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन

यहां-यहां मिले संक्रमित : ढाकला, शंकर गार्डन लाइनपार बहादुरगढ़, मांडोठी, ढाणीवास, जटिया मोहल्ला झज्जर, कंवर सिंह कॉलोनी, झज्जर, झज्जर शहर, दयानंद नगर, खरहर, सूरत नगर लाइनपार बहादुरगढ़, गढ़ी मोहल्ला झज्जर, सिलानी गेट झज्जर शहर, बेरी, शंकर गार्डन बहादुरगढ़, कहरी, छावनी झज्जर शहर, झाड़ली, हसनपुर, गांगटान, पटेल नगर बहादुरगढ़, सेक्टर-6, धर्म विहार बहादुरगढ़, बादली, लुहारी, मातनहेल, आसौदा टोडराण, पाहसौर, झज्जर रोड बहादुरगढ़, रइया, छारा, डावला, भापड़ौदा में मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed