{"_id":"5a551e234f1c1b37198b5e62","slug":"31515527715-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो रेसलिंग में दम दिखाएंगे म्हारे छोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो रेसलिंग में दम दिखाएंगे म्हारे छोरे
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
प्रो रेसलिंग लीग का तीसरा एडिशन मंगलवार को शुरू हो गया। कुश्ती के इस बेहद रोचक आयोजन में झज्जर जिले के भी कई पहलवान अपना दम दिखाएंगे। इनमें शामिल बजरंग पूनिया, सत्यव्रत कादियान जैसे धुरंधर और जितेंद्र और मनीष जैसे उभरते पहलवानों पर कुश्ती प्रेमियों की नजरें खास तौर से रहेंगी।
यूपी का योद्धा बजरंग पूनिया
झज्जर जिले के लाल अर्जुन अवॉर्डी बजरंग पूनिया को यूपी योद्धा ने 25 लाख में खरीदा है। इंटरनेशनल पहलवान योगेश्वर का चहेता बजरंग 11 जनवरी को पंजाब के खिलाफ दिल्ली के सिरि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैदान में उतरेगा। जिले के गांव खुड्डन निवासी 23 वर्षीय बजरंग पूनिया ने सात साल पहले कुश्ती की शुरुआत की थी। गांव छारा स्थित दीवानचंद अखाड़े में कुश्ती की ए बी सी डी सीखी। इसके बाद छत्रसाल अखाड़ा में अभ्यास शुरू कर दिया। अपने शिष्य की सफलता पर कोच वीरेंद्र गदगद हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग बेहद शानदार पहलवान है और इस लीग में बजरंग सबसे सफल पहलवान रहेगा।
बजरंग की उपलब्धियां
- अर्जुन अवॉर्ड
- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2013 में ब्रांज
- कामनवेल्थ गेम्स 2014 में सिल्वर
- एशियन गेम्स 2014 सिलवर
- एशियन चैंपियनशिप 2013 में ब्रांज
- एशियन चैंपियनशिप 2014 में सिल्वर
- एशियन चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड
- कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सिंगापुर 2016 गोल्ड
- एशियन इंडोर गेम 2017 में गोल्ड
- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 में सिल्वर
21 लाख के सत्यव्रत कादियान
मूलत : झज्जर जिले के गांव दूबलधान माजरा के निवासी सत्यव्रत कादियान को मुंबई महारथी ने 21 लाख रुपये में खरीदा है। ओलंपिक चैंपियन साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत बेशक दिल्ली में रहते हों और मुंबई से खेलेंगे, मगर जिले के कुश्ती प्रेमियों का उनसे जुड़ाव है। लीग के पहल मैच में सत्यव्रत (92 केजी) दिल्ली सुल्तांस के खिलाफ मैट पर उतरे।
विज्ञापन
सत्यव्रत की उपलब्धियां
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में सिलवर
- एशियन चैंपियनशिप 2014 में ब्रांज
- 2016 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप गोल्ड
- यूथ ओलंपिक 2010 में ब्रांज
- वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में ब्रांज
पंजाब रॉयल का हिस्सा है जितेंद्र
बहादुरगढ़ खंड के गांव बुपनियां स्थित जयवीर अखाड़े का पहलवान जितेंद्र कल 11 जनवरी को यूपी दंगल के खिलाफ दम दिखाएगा। पंजाब की टीम ने जितेंद्र (74 केजी) को साढ़े 16 लाख में खरीदा है। कोच जयवीर ने बताया कि महज 14 वर्ष की उम्र में जितेंद्र गांव तिरपड़ी से उसके पास आया था। अपनी प्रतिभा के दम पर वह नेशनल, इंटरनेशनल में पदक जीत चुका है। उन्हें पूरा यकीन है कि प्रो. कुश्ती लीग में जितेंद्र अपनी टीम को जीत दिलाकर कुश्ती का मान बढ़ाएगा।
जितेंद्र की उपलब्धियां
- 11 बार भारत कुमार
- आफताब ए हिंद का खिताब
- राजीव गांधी गोल्ड क प विनर
- सीनियर नेशनल 2015, 16 व 17 में गोल्ड
- नेशनल गेम्स-2015 में गोल्ड
- इंटरनेशनल कामनवेल्थ चैंपियनशिप (सिंगापुर) 2016 में गोल्ड मेडल
- इंटरनेशनल कामनवेल्थ चैंपियनशिप (साउथ अफ्र ीका) 2017 में गोल्ड मेडल
- फरवरी 2018 में कीर्गिस्तान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में चयन
ग्रीको रोमन में खेलेगा बहादुरगढ़ का मनीष
रेसलिंग लीग में इस बार ग्रीको रोमन के भी मुकाबले होंगे। ग्रीको रोमन में बहादुरगढ़ स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम (सोल्हा अखाड़ा) के मनीष पहलवान का चयन हुआ है। उसके चयन पर कोच सोल्हा एवं अखाड़े के पहलवान बेहद खुश हैं। कोच सोल्हा पहलवान ने बताया कि मनीष को हरियाणा हैमर्स की टीम ने खरीदा है। अभी कीमत और मैच की तारीख तय नहीं है। बीच-बीच में ही ग्रीको के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय मनीष आठ साल से अभ्यास कर रहा है। पिछले चार साल में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में यह उसका सातवां मेडल था। सीनियर नेशनल में पांच गोल्ड, जूनियर एशिया में सिल्वर और ब्रॉन्ज जीत चुका है। अभी हाल ही में दिसंबर में साउथ अफ्रीका में हुई कामनवेल्थ कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता था।
पांच लाख में खरीदा आसौदा का रजनीश
गांव आसौदा के निवासी रजनीश दलाल को हरियाणा हैमर्स की टीम ने पांच लाख रुपये में खरीदा है। रजनीश जबरदस्त पहलवान है। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 10 बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुका है। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप 2011 में भी रजनीश ने पदक जीता था। 2016 सैफ गेम्स में गोल्ड, 2015 एशियन में गोल्ड, सीनियर नेशनल में सिल्वर और 2016 मिलिट्री चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। पिछली बार लीग में बजरंग पूनिया को हराकर रजनीश ने उलटफेर कर दिया था। न केवल आसौदा, बल्कि जिलेभर के कुश्ती प्रेमियों को भरोसा है 65 किलो का यह पहलवान इस बार हरियाणा की टीम को खिताब दिलाएगा।
ये भी दिखाएंगे दम
लीग में गांव दूबलधन के सोमवीर और मलिकपुर के हितेंद्र भी दम दिखाएंगे। सोमवार को सोमवीर (92 केजी) को यूपी ने सात लाख रुपये में तो हेवी वेट पहलवान हितेंद्र (125 केजी) को दिल्ली ने 11 लाख में खरीदा है। ये दोनों ही पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।