{"_id":"5a4683984f1c1b0a788b5924","slug":"31514570648-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
चरखी दादरी।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रचार अभियान निरंतर जारी है। विभाग की भजन मंडलियां ग्रामीणों को राज्य में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से अवगत करवा रही हैं। उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग का प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिला के गांव मैहड़ा, झोझू कलां, झोझू खुर्द, इमलोटा, मोरवाला, ढ़ाणी फौगाट, महराणा, टिकान कलां, खेड़ी सनसनवाल, पांडवान, बरसाना गांवों में लोक गीत व भजनों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विकासपरक व कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई। भजन पार्टी लीडर राजकपूर व पवन कुमार ने बताया कि सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते भ्रष्टाचार की लगाम कस दी गई है। अब अधिकांश कार्य ऑन लाइन पर होता है और अनुदान या कोई भी लाभ राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा होती है।