फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकार की वादाखिलाफी पर 28 को रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल

सरकार की वादाखिलाफी पर 28 को रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Mon, 25 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सरकार की वादाखिलाफी पर 28 को रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल
सरकार की वादाखिलाफी पर 28 को रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर रोडवेज कर्मचारी 28 दिसंबर को हड़ताल करेंगे। प्रस्तावित हड़ताल में अधिक से अधिक कर्मचारियों की सहभागिता निभाने के लिए रविवार को हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के राज्यस्तरीय जत्थे ने डिपो परिसर का दौरा किया। जत्थे का दादरी पहुंचने पर कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में अपने गुस्से का इजहार कर नारेबाजी की। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों दलबीर किरमारा, रमेश सैनी, विजय अहलवात और आजाद गिल ने सरकार को टकराव का रास्ता छोड़ने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि 13 जून को सरकार के साथ हुई बातचीत में प्राइवेट परिवहन स्कीम 2016 /17 को रद्द करने, निजीकरण की नीति पर रोक लगाकर सरकारी बसों का बेड़ा बढ़ाने, चरखी दादरी डिपो में अनुबंध के आधार पर हटाए 52 कर्मशाला कर्मियों को दोबारा नौकरी पर बहाल करने, 1993 से 2002 तक भर्ती सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का मानकर सभी लाभ देने, कर्मशाला कर्मियों को तकनीकी स्कूल व एसीपी के लाभ सभी डिपो में समान रूप से लागू करने, तीन वर्षों का बोनस देने और कर्मशाला कर्मियों सहित सभी खाली पदों पर नियमित भर्ती करने की मांगों पर समझौता हुआ था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार इन मांगों को लागू करने की बजाय लंबे रूटों की बसों को बंद करके परिवहन विभाग को खत्म करने की साजिश रच रही है। इससे रोडवेज कर्मचारी किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने रोडवेज के तमाम कर्मचारियों व संगठनों को एकजुट होकर 28 दिसंबर की हड़ताल को सफल बनाकर सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान किया। इस दौरान डिपो प्रधान भरपूर सिंह मिर्च, परमजीत बूरा खेड़ी, कुलदीप यादव, वेदव्रत मिर्च, रामनिवास दूधवा, नरेश रावलधी, जयवीर पांडवान, ध्यान सिंह, संजय कमोद आदि पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed