फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पहली बरसात ने ही पानी निकासी प्रबंधों की खोल दी पोल

पहली बरसात ने ही पानी निकासी प्रबंधों की खोल दी पोल

Wed, 21 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पहली बरसात ने ही पानी निकासी प्रबंधों की खोल दी पोल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही मानसून की पहली बरसात ने ही पानी निकासी प्रबंधों की पोल खोल दी है। बादली सहित बामड़ोला और कुकड़ोला गांवों की हर गली और चौराहे पर पानी ही पानी भर गया। ग्रामीणों को निकलने का रास्ता तक नहीं मिला। ऐसे में ग्रामीणों के मुंह से बस एक ही बात सुनाई दे रही है कि मानसून प्लीज गो बैक, हम तैयार नहीं हैं।
बादली से ग्रामीण सत्ते, जोगेंद्र, काला, विक्की, अमित, मोहित ने बताया कि गांव में नालों की सफाई कार्य शुरू न कराने से ग्रामीणों का पंचायत के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मकानों के बाहर पानी खड़ा है तो सड़क के दोनों ओर भी लबालब पानी है। बरसात के बाद नाले ओवरफ्लो हो गए हैं और दुकानों के बाहर पानी एकत्र है। बाबा मोहनदास गली के लोग पानी भराव से घरों में कैद हो गए। गलियों का पानी नालों में निकलता है। लेकिन नालों के ओवरफ्लो होने से पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं रहा। पंचायत ने नालों की सफाई भी करवाई है, मगर नाले एक बार फिर से ओवरफ्लो हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि नालों का लेवल सही न होने के कारण पानी निकासी में दिक्कत आ रही है। प्रधान अमित कुमार के अनुसार नालों का लेवल ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन


जोहड़ी पर कब्जा होने से हुई परेशानी
बामड़ोला के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। घरों से निकला गंदा पानी अब बरसाती पानी में मिलकर गलियों में भरा है। वह ग्रामीणों के लिए परेशानी बना हुआ है। ग्रामीण श्रीओम, फूलकंवार, सतबीर, जयप्रकाश, सूरत, कृष्ण, रामकुमार, धर्मबीर और बल्लू का कहना है कि गांव की जोहड़ी में गांव का गंदा पानी वर्षों से निकाला जाता है। लेकिन इस बार जोहड़ी पर कुछ लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। अवैध कब्जों के चलते बरसाती और गंदे पानी की निकासी जोहड़ी में नहीं हो रही। ऐसे में गलियों में पानी भरा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत से गंदे पानी निकासी के पुुख्ता प्रबंध कराए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरनी सहित कई गलियों में पानी का भराव
गांव कुकड़ोला में भी ऐसे ही हालात बने हैं। हालांकि अभी बरसात कम है। इसके बाद भी गलियों में पानी का भरना ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। गांव की फिरनी सहित कई गलियों में पानी भराव है। ग्रामीण प्रीतम के अनुसार कई गलियों की हालत दयनीय बनी हुई है। जिससे बरसाती नहीं भरने की समस्या बन गई है। पानी निकासी के लिए ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए प्रयास भी व्यर्थ साबित हो रहे हैं क्योंकि कई गलियों का निर्माण कार्य पैसे की कमी में पूरे नहीं हो रहे हैं।

केएमपी पुल नीचे भरा पानी
बादली-बहादुरगढ़ रोड पर केएमपी पुल के नीचे दो-दो फुट तक पानी भर गया। जिससे पूरा दिन वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दो-पहिया वाहन चालकों को वाहन पानी में बंद होने से काफी दिक्कत हुई। भारी वाहन चालक भी गड्ढों में पानी होने के चलते परेशान हुए। केएमपी पुल के नीचे से पानी निकलने का प्रबंध नहीं है। जिससे हल्की बरसात में ही पुल के नीचे पानी भर जाता है।


अधिकारी बोले :
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामफल का कहना है कि ग्राम पंचायतों को बरसाती पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध कराने के निर्देश दिए गए हैं। नालों की सफाई पर जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति के लिए पानी निकासी के लिए इंजनों का प्रबंध भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed