फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   23 new corona infected found, only 115 active cases left

23 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस बचे सिर्फ 115

Thu, 10 Jun 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
23 new corona infected found, only 115 active cases left
झज्जर। जिले में कोरोना के मरीजों का ग्राफ निरंतर घटता जा रहा है, लेकिन कोरोना से मौत के आंकड़ों पर ब्रेक नहीं लग रहा है। बुधवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। साथ ही कोरोना से मौत का आंकड़ा 294 पहुंच गया है। हालांकि 115 कोरोना के सक्रिय केस बचे हुए हैं। 28 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना महामारी के दौर में अब तक कुल 18685 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 18276 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को 27 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। 87 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

34726 युवाओं ने कोरोना से बचाव के लिए लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिकॉर्ड के अनुसार बुधवार शाम तक एक लाख 78 हजार 99 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए प्रथम डोज व 40 हजार 733 नागरिकों ने दूसरी डोज ली है। वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है, उनको भी टीके लगाए जा रहे हैं। बुधवार की शाम तक 34 हजार 726 युवाओं ने कोरोना से बचाव के लिए प्रथम डोज लगवा ली है। कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ संजीव मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण को लेकर काफी जागरूक हैं। जिला के 18 वर्ष की आयु से अधिक हर व्यक्ति को टीकाकरण करते हुए कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लगाने के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की पूरी टीम स्वयं आगे बढ़कर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच धारण कर रही है। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया में भागीदार बनते हुए दोनों डोज लगाते हुए आमजन को भी स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर वैक्सीनेशन करवाने की अपील की।
विज्ञापन

कोट
कोरोना रोकथाम की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाए जा रहे हैं। दिनों दिन व्यापक सुधार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन कोरोना को मात दे लोग ठीक हो रहे हैं। नए केस भी अब कम आ रहे हैं। जिले मेें रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 97.8 फीसदी पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्याम लाल पूनिया, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed