{"_id":"5a3ff6c84f1c1b10788b4cba","slug":"21514141384-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी जमा होने से रास्ता बदलकर गुजरने को मजबूर वार्डवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी जमा होने से रास्ता बदलकर गुजरने को मजबूर वार्डवासी
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पानी के कारण रास्ता बदलकर गुजरने को मजबूर वार्डवासी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के वार्ड-14 में सीवरेज ओवरफ्लो के कारण लोगों को एक साल से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को मजबूरन यह रास्ता छोड़कर दूसरी गली से गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा वार्ड में कंडम पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात के समय गली से गुजरने में भी खतरा बना रहता है। गली में दूषित पानी के जमाव की समस्या से लोगों में गहरा रोष बना हुआ है। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर कई दफा वार्ड के लोग जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
चरखी दरवाजा के समीप गली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वार्ड में बूस्टिंग स्टेशन के समीप भी दूषित पानी का जमाव बना रहता है जिसके कारण वार्ड के लोगों को गली से गुजरने में भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बरसात के मौसम में हालात अधिक विकट बन जाते है। दूषित पानी के जमाव से गली में कीचड़ व गाद जमा है। ऐसे में इस गली से गुजरने की बजाय लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। वहीं, गली के लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई महसूूस होती है। दूषित पानी के जमाव के कारण लोगों में बीमारियां का खतरा भी बना रहता है। वार्डवासी नगर परिषद अधिकारियों को कंडम पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या से भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों की परेशानी, उनकी ही जुबानी
सीवरेज ओवरफ्लो के कारण गली में पिछले काफी समय दूषित पानी का जमाव बना हुआ है। वार्ड के लोगों को गली से गुजरने में भी काफी परेशानी होती है। जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। - विजय, वार्ड 14 निवासी
विज्ञापन
ओवरफ्लो की समस्या के चलते लोग तीन बार विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर चुुके हैं। समाधान न होने से लोगों में गहरा रोष बना हुआ है। स्थानीय लोगों का घरों में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो समस्या अधिक बढ़ जाएगी। - भानाराम, वार्ड-14 निवासी
जलघर के समीप सड़क किनारे काफी समय से दूषित पानी जमाव बना हुआ है। दूषित पानी के कारण गाद और कीचड़ जमा है। इससे वार्ड के लोगों में
बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है। लोगों को दूषित पानी के जमाव के कारण दूसरे रास्ते जाना पड़ता है। - साधुराम, वार्ड-14 निवासी
वार्ड की अधिकतर गलियों में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हुई है। रात के समय लोगों का वार्ड में गुजरना आफत बन जाता है। नगर परिषद अधिकारी भी स्ट्रीट लाइट लगवाने के मामले में चुप्पी साधे हुए है। अंधेरे के चलते काफी बार वार्ड के लोगों के साथ घटनाएं हो चुकी है। - संदीप, वार्ड-14 निवासी
वार्ड में जो भी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं उनसे हम जल्द से जल्द दुरुस्त करवा देंगे। हम समय-समय पर लाइटों की मरम्मत करते हैं। - बिजेंद् सिंह, लाइट इंस्पेक्टर
हमारे पास वार्ड 14 में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायत पहुंची है। हमें मशीन आने का इंतजार है। सुपर शोकर मशीन आते ही समस्या का स्थायी समाधान हम करवा देंगे। - जेई मुकेश कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग