फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   6.97 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

6.97 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

Tue, 19 Mar 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
6.97 लाख  मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। लोकसभा के 2019 में होने वाले आम चुनाव में झज्जर जिले की सभी चार विधानसभा 64-बहादुरगढ़, 65-बादली, 66-झज्जर(अजा) व 67-बेरी विधानसभा क्षेत्रों में 697350 मतदाता 12 मई को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए झज्जर जिला में कुल 798 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के पास मत डालने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से जारी पहचान पत्र होना ही आवश्यक नहीं बल्कि उसका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। जिला के मतदाता निर्वाचन विभाग के टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन कर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम होने पर मतदाता निर्वाचन विभाग के पहचान पत्र के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 11 अन्य दस्तावेजों में से किसी एक विकल्प को मतदान केंद्र पर पहचान के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि झज्जर जिला के 64-बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम तरुण पावरिया को एआरओ नियुक्त किया गया है। वहीं 65-बादली के लिए एडीसी सुशील सारवान, 66-झज्जर (अजा) के लिए एसडीएम शिखा तथा 67-बेरी के लिए राहुल नरवाल एआरओ होंगे। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 200011, बादली विधानसभा में 167400, झज्जर विधानसभा में 163394 व बेरी में 166545 है। मतदान केंद्रों की संख्या का विवरण देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बहादुरगढ़ में 216, बादली में 206, झज्जर में 190 व बेरी में 186 मतदान केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 798 केंद्रों में शहरी क्षेत्र में 158 व ग्रामीण क्षेत्र में 640 मतदान केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed