{"_id":"5a95bc234f1c1b641f8b80fd","slug":"201519762467-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लि स्तरीय सीनियर जूडो चैंपियनशिप एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लि स्तरीय सीनियर जूडो चैंपियनशिप एक से
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलास्तरीय सीनियर जूडो चैंपियनशिप एक से
चरखी दादरी।
जिला स्तरीय सीनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन रावलधी बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में एक मार्च से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता महिला व पुरुष दोनों ही वर्गों में होगी जिसमें पुरुष वर्ग का वजन 60, 66, 73, 81, 90, 100 किलोग्राम व महिला वर्ग का वजन 48, 52, 57, 63, 70, 78 और 78 किलोग्राम होगा। ये जानकारी जिला जूडो संघ के महासचिव इंद्रजीत सांगवान ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी एक मार्च को प्रात: नौ बजे एकेडमी में पहुंचे। यह प्रतियोगिता जूडो कोच राजेश तक्षक, सुनीता दांगी व सुदेश तक्षक की देखरेख में होगी।