{"_id":"5a469db94f1c1b6a118bac37","slug":"201514577337-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण 4 से होगा शुरू, डीसी ने ली अधिकारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण 4 से होगा शुरू, डीसी ने ली अधिकारियों की क्लास
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
झज्जर को स्वच्छता के मामले में अग्रणी बनाने के लिए अधिकारी तत्परता के साथ कार्य करें। यह बात डीसी सोनल गोयल ने शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में शहरी निकाय विभाग व स्वच्छता से जुडे़ विभागों के अधिकारियों को बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही। गोयल ने कहा कि देशभर के शहरों में 4 जनवरी सेे शुरू होकर 10 मार्च तक स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 तक चलेगा। इस सर्वे के लिए आने वाली टीम विभिन्न पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए शहरों की स्वच्छता के आधार पर अंक प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में शामिल प्रत्येक बिंदु का अध्ययन करते हुए गहनता के साथ कार्य करें ताकि झज्जर जिला सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग पर आए।
सक्षम युवा करेंगे जागरूक
अलावा सक्षम युवाओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को सूखा व गीला कूड़ा-कर्कट के लिए अलग-अलग डस्टबिन का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारा शहर किसी सेे पीछे ना रहे। उपायुक्त सोनल गोयल ने नगरपालिका सचिवों को निर्देश दिए कि वो शहरों में पार्कों की साफ सफाई कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य करते हुए सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखें।
दुकानदारों की होगी जवाबदेही तय
शहरों में मिठाई के प्रतिष्ठानों के आसपास किसी प्रकार की गंदगी ना हो, इसके लिए स्वच्छता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मुख्य बाजार और वाणिज्यिक स्थलों पर रात्रि के समय सफाई करानेे के निर्देश भी दिए। उन्होंने नपा अधिकारियों से कूड़ा करकट के उठान व डंपिंग प्वाइंट को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कूड़ा कर्कट का नियमित उठान सुनिश्चित हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
35 फीसदी है आमजन की भागेदारी
नपा अधिकारी शहरों को स्वच्छ रखने के लिए किए गए कार्यों को हाईलाइट करें। स्कूल व कॉलेजों में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ दिलाने सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता सर्वेक्षण में आमजन की भागीदारी की अहम भूमिका होगी, जिसकी सर्वेक्षण में 35 प्रतिशत भागीदारी है। अपने शहर को इस सर्वेक्षण में अच्छे अंक दिलाने में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लें और अपने शहर को स्वच्छ शहरों में शामिल करवाएं।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (ना.)बेरी संजय राय, एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, नगराधीश अश्विनी कुमार, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, झज्जर नगरपालिका सचिव नरेंद्र सैनी, एमई भारत भूषण, मंदीप धनखड़ सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो संख्या-5: नपा अधिकारियों की बैठक मेें आवश्यक दिशा-निर्देश देती उपायुक्त सोनल गोयस्वच्छता सर्वे 4 से, तैयारी नामात्र, डीसी ने ली अधिकारियों की क्लास
सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश