फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   होली पर सुरक्षा का अहसास कराने को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

होली पर सुरक्षा का अहसास कराने को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
होली पर सुरक्षा का अहसास कराने को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस द्वारा जिले में शांति, सौहार्दपूर्ण भाईचारा एवं सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से झज्जर शहर व थाना साल्हावास के एरिया में फ्लैग मार्च किया गया। एसएसपी अशोक कुमार के झज्जर विधानसभा क्षेत्र के झज्जर शहरी इलाका व थाना साल्हावास एरिया में जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व झज्जर के उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रणबीर सिंह ने किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे डीएसपी रणबीर सिंह ने बताया कि आम जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस व अर्ध सैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा झज्जर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा चुनावों को निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।


इन गांवों में किया फ्लैग मार्च
उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च झज्जर शहर से आरंभ होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए गांव तलाव, ख़ातीवास, ग्वालिसन, मारोत, इस्लामगढ़, भालगढ़, मातनहेल, नौगांवा, बिरोहड़, सेहलंगा, झामरी, झाड़ली, बहु, गोरिया, सुंदरेहटी, झांसवा, साल्हावास, लडायन, अकेड़ी मदनपुर, मूंदसा, मुंडाहेड़ा, बिठला, सुबाना, ढाकला, कासनी, समसपुर माजरा, सुरेहती, रईया तथा डावला से होते हुए वापस झज्जर पंहुचा। अर्धसैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों सहित जिला पुलिस की सशस्त्र टुकड़ियों व झज्जर पुलिस की अन्य टीमों सहित करीब 250 जवानों द्वारा झज्जर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग एरिया से होते हुए फ्लैग मार्च किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed