फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फुफेरी बहन की परीक्षा देते बीकॉम की छात्रा पकड़ी

फुफेरी बहन की परीक्षा देते बीकॉम की छात्रा पकड़ी

Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
फुफेरी बहन की परीक्षा देते बीकॉम की छात्रा पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित की जा रही 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा के दौरान अपनी फुफेरी बहन की जगह परीक्षा देते हुए एक बीकॉम की छात्रा पकड़ी गई है। दोनों छात्राओं के खिलाफ बोर्ड के चेयरमैन की टीम ने पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया है। जबकि परीक्षा दे रही छात्रा को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गिरफ्तार छात्रा चरखी दादरी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। दोनों छात्राएं चरखी दादरी जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं और बीकॉम की छात्रा मातनहेल गांव के परीक्षा केंद्र-4 में पकड़ी गई है। यहां पर बोर्ड की फ्लाइंग को ज्यादा बाहरी हस्तक्षेप भी मिला है। वहीं बहादुरगढ़ क्षेेत्र में भी परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए हैं। दोनों परीक्षार्थियों के यूएमसी बना दिए गए हैं।

सुपरवाइजर को लेकर रही चर्चा
परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे शिक्षक पर भी लोगों ने सवाल उठाएं हैं। परीक्षा केंद्र व आसपास के लोगों में यह चर्चा का विषय रहा। क्योंकि बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्र पर भेजी गई हस्ताक्षर सीट पर भी परीक्षार्थियों का फोटो होता है और परीक्षार्थी से हस्ताक्षर करवाते समय सुपरवाइजर रोल नंबर व फोटो मिलाकर परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर करवाते हैं। लोगों का कहना है कि अगर दूसरे के स्थान पर छात्रा परीक्षा दे रही थी तो वह हस्ताक्षर करवाते समय ही पकड़ी जानी चाहिए थी। दोनों छात्राओं के खिलाफ तो कार्रवाई कर दी गई। लेकिन शिक्षक के खिलाफ किसी ने भी कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


चेयरमैन फ्लाइंग को शक हुआ तो मिलाए फोटो
सोमवार को दोपहर बाद परीक्षा शुरू होने पर शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का उड़नदस्ता मातनहेल के सरकारी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र नंबर चार पर पहुंचा। निरीक्षण के दौरान जब फ्लाइंग में शामिल अधिकारियों को शक हुआ तो छात्रा के फोटो का मिलान किया गया। जिस छात्रा की परीक्षा थी, मिलाने के दौरा वह छात्रा नहीं मिली। पूछताछ के दौरान उस छात्रा के स्थान पर मामा की लड़की परीक्षा देती हुई पकड़ी गई। फ्लाइंग ने पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी और परीक्षा दे रही छात्रा को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों छात्राओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परीक्षा दे रही छात्रा चरखी दादरी जिला के घसौला गांव की रहने वाली है और वह बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। जबकि जिस छात्रा की परीक्षा थी वह भी इस जिले के इमलोटा गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग से दूसरी छात्रा के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक छात्रा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। जबकि मातनहेल के इस परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप था। बहादुरगढ़ क्षेत्र में भी दो परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं।
ईश्वर सिंह नागर, प्रश्न पत्र केंद्र प्रभारी, झज्जर।

बोर्ड के फ्लाइंग ने दो छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस नेे आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपाल सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, मातनहेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed