{"_id":"5a5ba23e4f1c1b68268b4641","slug":"191515954750-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौंद कलां दो दिन बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौंद कलां दो दिन बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बौंद कलां में दो दिन बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां
एक मात्र सरकारी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल अपने नेटवर्क को लेकर कितनी गंभीर है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार और रविवार दिनभर मोबाइल व इंटरनेट सेवा बाधित रही। वहीं बीएसएनएल को कटी हुई ओएफसी केबल को जोड़ने में दो दिन का समय लग गया।
गौर हो कि कलानौर कलां के समीप बीएसएनएल की केबल कटने के कारण शनिवार सुबह से ही बौंदकलां, बौंदखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष व ऊण में बीएसएनएल का नेटवर्क काम करना बंद कर गया था। मोबाइल सेवा बाधित होने के कारण मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित रही। मकर संक्रांति पर्व पर बीएसएनएल उपभोक्ता शुभकामनाएं भेजने से वंचित रहे। रविवार सांय पांच बजे ही नेटवर्क ने काम करना शुरू किया। इस बारे में बीएसएनएल एसडीओ नरेंद्र ने बताया कि केबल कटने से परेशानी थी। इसे ठीक कर दिया गया है। अब कोई परेशानी नहीं है।