फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भगत सिंह सदन ने जीती अंतरसदनीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

भगत सिंह सदन ने जीती अंतरसदनीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

Thu, 26 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह सदन ने जीती अंतरसदनीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता
भगत सिंह सदन ने जीती अंतर सदनीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बरसाना मोड़ स्थित एसईडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में अंतरसदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया गया। पहले चरण में कक्षा दूसरी से पांचवीं, दूसरे चरण में कक्षा छठी से आठवीं और तीसरे चरण में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले चरण में भगत सिंह सदन प्रथम, शिवाजी सदन द्वितीय और सुभाष सदन तृतीय स्थान पर रहा। दूसरे चरण में भगत सिंह सदन प्रथम, शिवाजी सदन द्वितीय और महाराणा प्रताप सदन तृतीय स्थान पर रहा। तीसरे चरण में भगत सिंह सदन प्रथम, महाराणा प्रताप सदन द्वितीय और सुभाष सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में सभी प्रश्न पीपीटी के माध्यम से पूछे गए। इसमें ‘विजुअल’, रेपिड फ्री’, ऑप्शनल राउंड के माध्यम से जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जसवंत सहारन, निदेशक मुकेश जाखड़ और प्राचार्या सुरेखा सिवाच उपस्थित थे। प्राचार्या ने विजेता टीम का उत्साहवर्धन कर उनको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed