फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पदक जीतकर कुसुम ने बढ़ाया देश का मान : किरण चौधरी

पदक जीतकर कुसुम ने बढ़ाया देश का मान : किरण चौधरी

Wed, 21 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
पदक जीतकर कुसुम ने बढ़ाया देश का मान : किरण चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
यूरोपियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली कुमारी कुसुम का स्वदेश लौटने पर मंगलवार को जोरदार अभिनंदन हुआ। वहीं, कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने अमर उजाला की खबर के साथ ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को कुसुम की जीत की बधाई दी। किरण ने कहा कि हरियाणा के बहादुरगढ़ की बेटी ने देश का मान बढ़ाया है।
सर्बिया में गत 16 से 19 मार्च तक यूरोपियन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप में गोयला कलां ( बहादुरगढ़ ) की निवासी कुमारी कुसुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। मंगलवार को स्वदेश लौटी कुसुम का एयरपोर्ट पर खेलप्रेमियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत उसके गांव में अभिनंदन हुआ। कुसुम ने अपनी जीत का श्रेय अभिभावकों और कोच जसवंत को दिया। घर पहुुंचते ही 12वीं कक्षा की छात्रा कुसुम ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। बुधवार को उसकी जियोग्राफी की परीक्षा है।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने दी बधाई
कुसुम की जीत पर कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को कुसुम की जीत की बधाई दी है। देश की ओर से खेलने गई एकमात्र महिला खिलाड़ी कुसुम को इस शानदार उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed