{"_id":"5ab16a954f1c1bc3758b686b","slug":"181521576597-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने किया कृषिमंत्री के आवास तक प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने किया कृषिमंत्री के आवास तक प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
आशा वर्कर्ज यूनियन की जिलाध्यक्ष अनीता भागलपुरी की अध्यक्षता में आशाओं ने शहर भर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिला सचिव किरन बहराना के नेतृत्व में आशा वर्कर प्रदर्शन करते हुए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के आवास पर पहुंची ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कृषि मंत्री के आवास पर उनके प्रतिनिधि को वर्कर्ज ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा एक फरवरी को स्वीकृत फैसलों का नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाए। सरकार वार्ता के 20 दिन बाद भी नकारात्मक रवैया अपना रही है। इससे आशाओं में भारी रोष है। साथ ही कहा कि अगर सरकार जल्द ही नोटिफिकेशन को जारी नही करती है तो प्रदेश की 22 हजार आशाएं अपने-अपने कार्य क्षेत्र से पंचायतों से प्रस्ताव अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए सरकार को भेजेंगी। यदि सरकार ने फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पांच अप्रैल को प्रदेश की हजारों आशाएं अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का घेराव करेंगी।
इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ राज्य सचिव राजेंद्र जुलाना, जिलाध्यक्ष जयपाल गुढ़ा, जिला सचिव विष्णु दत्त जांगड़ा, किसान नेता दिलबाग दलाल, पूनम, ललीता, सुमन, सुदेश, सुनीता, रेखा, सीमा, राजेश, ममता, संतोष, पुष्पा सहित अन्य मौजूद रहे।