{"_id":"59497f594f1c1b35188b46dc","slug":"181497988953-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतणी गरमी मै पीण का पाणी नहीं मिलदा, बताओ जेई साहब कडै़ जावां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतणी गरमी मै पीण का पाणी नहीं मिलदा, बताओ जेई साहब कडै़ जावां
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी।
इतनी गरमी में भी पीण का पाणी नहीं मिलदा जेई सहाब। हाम बूंद-बूंद पाणी को तरसां सां। बताओ जेई साहब कडै़ जावां। ये बात मंगलवार का बेरी के पाना छाज्याण वार्ड-10 की महिलाओं ने जलघर में पहुंचकर अधिकारियों को कही। भीषण गर्मी में पानी की कमी के चलते करीब दस दिनों से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट गया और कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं का कहना था कि वार्ड में पानी की समस्या तो पिछले करीब दो माह से बनी हुई और अब पिछले 10 दिनों से तो वार्ड वासी पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।
महिलाओं का कहना था कि प्रदेश सरकार ने कस्बे में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए 8 करोड़ की लागत से दो जलघर बना रखे हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से कस्बे में पानी कमी को पूरा नही होने देती है। महिलाओं ने कहा कि पिछले 2 माह से वार्ड मेें पानी की सप्लाई न होने को लेकर विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके है। लेकिन विभाग के अधिकारियों के सिर पर जूं तक नही रेंगती।
पाना छाज्याण निवासी संदीप, अनिल, संजय, नवीन, कमलेश, शीला, सरोज, पूनम, सुशीला, मीना, नीतू आदि ने बताया कि वार्ड में पिछले कई दिनों से सप्लाई नही हो रही है और अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराने के लिए जाते है कि कार्यालय में कोई मौजूद नहीं मिलता और अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से पानी की समस्या गहराती जा रही है। विभाग के अधिकारियों द्वारा जब भी थोड़ी बहुत सप्लाई दी जाती है। वह सुबह 3 बजे दी जाती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड वासियों का कहना था कि अगर वार्ड में पानी की सप्लाई दुरुस्त नहीं हुई तो मजबूर होकर जिला उपायुक्त कार्यालय में पानी के लिए धरना देना पड़ेगा।
विज्ञापन
खेतों से लाना पड़ता है पानी :
मंगलवार को कार्यालय में पहुंची महिलाओं ने वार्ड में सप्लाई न होने उपस्थित अधिकारियों के सामने जमकर भड़ास निकाली और कहा कि पीने का पानी और घर के कार्यों के लिए पानी कई किलोमीटर दूर-दराज खेतों से सिर पर लाना पड़ता है, सारा दिन पानी लाने में चला जाता है और घर के अन्य कार्य भी समय पर नही हो पाते है।
अधिकारी नहीं मिले तो टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई शिकायत :
संदीप कुमार ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय राम भरोसे चल रहा है। यहां विभाग के एसडीओ के पास तो एडशिनल चार्ज है और जब भी पाने की महिलाएं पानी की समस्या के बारे में अधिकारियों को अवगत कराने के लिए आती हैं तो कार्यालय में विभाग का कोई अधिकारी नहीं मिलता। ऐसा ही वाक्या मंगलवार को हुआ। जब महिलाएं पानी की समस्या के बारे में विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने गई तो कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। बाद में वार्ड के लोगों द्वारा विभाग के जेई को फोन पर सूचना दी गई तो विभाग के जेई पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द वार्ड में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। साथ ही कहा कि सुबह तीन बजे तो पानी की सप्लाई होती है। उसका भी समाधान किया जाएगा।
वर्जन
वार्ड-10 की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर कार्यालय में आई थी। पिछले दो-तीन से नए जलघर में फाल्ट था और जिससे वार्ड में पानी की सप्लाई बाधित हो रही थी। फाल्ट को ठीक कर दिया है। महिलाओं को आश्वासन दिया गया है कि पानी की सप्लाई सुचारु रूप से हो जाएगी।
- मनोज रोहिल्ला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग बेरी।
- बेरी के वार्ड-10 में पिछले दस दिनों से पानी की बूंद को तरसे ग्रामीण
- अधिकारियों को खूब सुनाई खरी-खोटी