हरियाणा से बांग्लादेशियों का बोरी-बिस्तर पैक: झज्जर में फर्जी तरीके से रह रहे 174 लोग, अब किए जाएंगे डिपोर्ट
पुलिस आयुक्त ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास काम करने वाले और किराए के मकान में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं, क्योंकि हो सकता है कि कोई व्यक्ति अपराधी हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ. राजश्री सिंह ने जिले में भट्ठों पर बांग्लादेशी मजदूरों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय में भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्षों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। पुलिस आयुक्त ने सभी भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि भट्ठों पर काम करने वाले प्रत्येक मजदूर का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। ऐसा न करने वाले भट्ठा मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब तक पकड़े गए हैं 174 बांग्लादेशी
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में सर्च अभियान चलाया गया है, जिसके तहत अब तक करीब 174 बांग्लादेशी मजदूरों को पकड़ा गया है, जिनकी सत्यापन प्रक्रिया जारी है। सत्यापन के बाद इन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घरों, फैक्ट्रियों और कारखानों में काम करने वाले मजदूरों और नौकरों का रिकॉर्ड भी अपडेट रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह मानव अधिकारों का उल्लंघन भी है। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से मजदूरी करवाना लेबर एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आयुक्त ने लोगों से की अपील
पुलिस आयुक्त ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास काम करने वाले और किराए के मकान में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं, क्योंकि हो सकता है कि कोई व्यक्ति अपराधी हो। यदि भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपराध करने के बाद दूसरे स्थान पर जाकर छिप जाते हैं, जिन्हें पकड़ने में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए, यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
ये भी पढ़ें: जासूस ज्योति: भूटान भी गई थी यू-ट्यूबर, उस मंदिर में भी गई जहां होती है इंसानों के प्राइवेट पार्ट की पूजा