फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pakistani spy YouTuber Jyoti Malhotra visited Bhutan famous Chimi Lhakhang temple

जासूस ज्योति: भूटान भी गई थी यू-ट्यूबर, उस मंदिर में भी गई जहां होती है इंसानों के प्राइवेट पार्ट की पूजा

Mon, 19 May 2025 04:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 May 2025 04:31 PM IST
सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली हिसार की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार हो चुकी है। यू-ट्यूबर ज्योति को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। देश और दुनिया घूमने वाली ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के अलावा चीन और भूटान भी जा चुकी है। 

विज्ञापन
Pakistani spy YouTuber Jyoti Malhotra visited Bhutan famous Chimi Lhakhang temple
Jyoti Malhotra - फोटो : facebook @TravelWithJo

विस्तार

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर कार्रवाई की है। वहीं भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों की गिरफ्तारियां हो रही है। हरियाणा के हिसार से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 
विज्ञापन


ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान भी जा चुकी है। वहीं वह पाकिस्तान के अलावा चीन और भूटान भी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा लगभग आठ महीने पहले यानी बीते साल अक्तूबर में भूटान घूमने गई थी। वहां ज्योति भूटान की राजधानी थिंपू में चिमी ल्हाखांग मंदिर, पुनाखा भी गई थी। यह एक बाैद्ध मठ है। वहां उसने अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी शूट किए थे। 
विज्ञापन


मंदिर को लेकर क्या है मान्यता
अपने आधे घंटे के ब्लॉग में यूट्यूबर ज्योति इस फर्टिलिटी मंदिर के बारे में हैरान करने वाली बातें बताई थी। यह मंदिर पुनाखा गांव में एक पहाड़ी पर स्थित है और संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़ों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। मंदिर में लिंग की पेंटिंग और प्रतिकृति रखी गई है। जो स्थानीय लोगों के अनुसार फर्टिलिटी को बढ़ावा देती हैं और बुरी आत्माओं से बचाती हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लिंग के प्रतीक और पेंटिंग का उपयोग किया जाता है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा शूट के दौरान वीडियो में मंदिर के कई हिस्सों को दिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दी प्राइवेट पार्ट की रेप्लिका की जानकारी 
ज्योति अपने ब्लॉग में बताती है कि मंदिर के पास काफी खुबसूरत गांव है। यहां पर दूसरे देशों से भी लोग आए हैं। पुनाखा में हैंडीक्राफ्ट की काफी दुकानें और निजी अंग की रेप्लिका रखी गई हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है। वह वीडियो में प्राइवेट पार्ट की रेप्लिका की जानकारी भी देती है और इनके डिजाइन और पेटिंग का रिव्यू किया। वीडियो शूट करते हुए ज्योति दुकानदार से उसे खरीदने की बात करती है, लेकिन दुकानदार उसे मना करता है। 


ज्योति मल्होत्रा की वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज
यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने यहां कुछ लोकल और टूरिस्ट से भी बातचीत की। ज्योति ब्लॉग में बताती हैं कि जिनके बच्चे होते हैं वो लोग भी यहां पर आते हैं। मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं आ सकते हैं। यहां पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से बातचीत में बताती है और कहती हैं कि क्या वह भी अपने होने वाले बच्चे के लिए यहां पर आशीर्वाद ले सकती हैं। ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मंदिर की यात्रा के बारे में आधे घंटे की वीडियो बनाकर शेयर की है। उसकी इस वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed