फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच को करेंगी चंडीगढ़ कूच

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच को करेंगी चंडीगढ़ कूच

Sun, 04 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच को करेंगी चंडीगढ़ कूच
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांच को करेंगी चंडीगढ़ कूच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शहर के रोज गार्डन में शनिवार को 20वें दिन भी मांगों की पूर्ति के लिए धरना जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पांच मार्च को चंडीगढ़ कूच के लिए भी रणनीति बनाई।

शनिवार को जिले भर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान राजवंती फौगाट ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर संजीदा नहीं है। जिससे उनके सब्र का बांध टूटने लगा है। भाजपा सरकार महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मिड -डे- मील योजना का निजीकरण करने पर उतारू है। स्वास्थ्य विभाग में एनजीओ की घुसपैठ करवा रही है। यूनियन प्रधान ने सरकार से उन्हें 18 हजार न्यूनतम वेतन देने व सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना की मांग की है। वहीं समर्थन देने पहुंचे अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव संजीव मंदोला ने कहा कि अध्यापक संघ लगातार आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स के समर्थन में है। संजीव मंदोला ने बताया कि पांच मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगी। इसके लिए जिले में 23 सर्कल बनाकर ड्यूटी लगा दी गई हैं। कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया छह मार्च से शुरू होने वाले विस सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान बाढड़ा ब्लॉक प्रधान चंद्रकलां, रामौतारी, ऊषा, सुशीला, जगवंती, सुमन, कमला, बिमला, कांता, सुंदरा, सुलक्षणा, रानी, शर्मिला, बीता मांढी, संतोष आदि सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed