{"_id":"5a8349124f1c1b8e238b8511","slug":"171518553362-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर शामिल होंगे 36 बिरादरी के लोग: धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर शामिल होंगे 36 बिरादरी के लोग: धनखड़
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
दिल्ली रोड स्थित राशलवाला चौक धरना स्थल पर मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक जिलाध्यक्ष जितेंद्र धनखड़ उर्फ बबला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के महासचिव अशोक बल्हारा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 18 फरवरी को आयोजित बलिदान दिवस को लेकर चर्चा की गई। 18 फरवरी को मनाए जाने वाले बलिदान दिवस के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार किया जा रहा है।
बबला ने बताया कि बलिदान दिवस के अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं, उपस्थित लोगों ने कहा कि यशपाल मलिक के कारण ही सरकार जाट समाज की सभी मांगे मानने को तैयार हुई है, इसके लिए जाट समाज यशपाल मलिक का धन्यवाद व्यक्त करता है।
बबला ने बताया कि 18 फरवरी को आयोजित बलिदान दिवस के अवसर पर हजारों की संख्या में 36 बिरादरी के लोग शिरकत करेंगे। बैठक में कादियान खाप के प्रधान बिल्लु पहलवान, रामप्रसाद साहब, दया किशन, सुरजन भदानी, सतबीर गोरिया, एडवोकेट रणधीर सिंह, चिंटू छारा, रामबीर राठी सहित अन्य भी मौजूद रहे।