{"_id":"5a7ca1a84f1c1b90268b91df","slug":"171518117288-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 करोड़ से बनेंगी जिले की सड़कें, गड्ढ़ों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 करोड़ से बनेंगी जिले की सड़कें, गड्ढ़ों से मिलेगी निजात
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 करोड़ से बनेंगी जिले की सड़कें, गड्ढ़ों से मिलेगी निजात
चरखी दादरी।
अनुकूल तापमान होने पर जिले में आने वाले 10 रोज में करीब 70 करोड़ की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। भीषण ठंड में कोरताल व रोडियों की ग्रिप न बनने की समस्या के चलते सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा था। विभाग जिले में 60 लिंक सड़क मार्गों के अलावा एक दर्जन मेन सड़कों पर काम शुरू कराने की तैयार में है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विभागीय अधिकारी नौ अलग-अलग चरणों में 60 लिंक सड़कों के टेंडर लगाकर अलॉटमेंट भी कर चुके हैं।
इस समय जिले में तकरीबन सभी सड़कों की दयनीय स्थिति है। सरकार बनने के दो साल तक एक भी पैसा सड़कों के लिए नहीं मिला। अब पिछले कुछ समय से सड़कों की मंजूरी मिलनी शुरू हुई है। जिले में मेन रोड के अलावा अप्रोच सड़क मार्ग भी जर्जर हाल में है। करीब डेढ़ दर्जन शहर की अंदरुनी सड़कों के भी ये ही हालात हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिन लिंक मार्गों व अप्रोच सड़कों की कायाकल्प कराई जाएगी उनसे प्रतिदिन 15 से 20 हजार वाहन चालक गुजरते हैं। फिलहाल सड़कें कंडम होने के चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीडब्लयूडी विभाग को इन सड़कों की मंजूरी मिले आठ माह का समय हो चुका है लेकिन अब तक काम शुरू नहीं कराया गया है। मानसून सीजन में भी सड़कें नहीं बन सकी।
बारिश की वजह से भी करीब 40 करोड़ की सड़कें खराब भी हो गई थी। शहर के गांधी नगर की मेन सड़क लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। इसी प्रकार तिकोना पार्क सड़क के अलावा कई सड़कें जवाब दे चुकी हैं। ठंड में तापमान कम होने की वजह से सड़कों का निर्माण कार्य बंद करना पड़ा था। सड़क निर्माण के लिए उचित तापमान न होने की वजह से विभाग रिस्क नहीं उठाना चाहता था। कम तापमान में कोरताल सैट होने में परेशानी आती है। कम तापमान में सड़क बन जाने पर उसके जल्द ही उखड़ने का अंदेशा बना रहता है। अब सर्दी कम होने से तापमान अनुकूल हो जाने पर जिले में करीब 70 करोड़ से ज्यादा की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इन सड़कों में मेन व लिंक सड़क मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों के टेंडर हो चुके हैं अब आने वाले 10 रोज में इन पर तेजी से काम शुरू होने की उम्मीद है। दादरी-रोहतक प्रमुख सड़क मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ना जरूरी बना हुआ हैै। इस मार्ग से नारनौल-चंडीगढ़ को जाने वाले भारी वाहन गुुजरते हैं। इनके अलावा काफी ऐसे सड़क मार्ग भी हैं जिनकी चौड़ाई बढ़ाई जानी है। हर साल वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। आवागमन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सड़कें तंग होने पर हादसों का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
एमडीआर की चौड़ाई बढ़ाने की भी जरूरत
जिले में प्रमुख सड़क मार्गों की चौड़ाई कई वर्षो से नहीं बढ़ पा रही थी। हालांकि नेशनल हाईवे इमलोटा से दादरी सड़क मार्ग को जरूर चौड़ा किया गया है। यह दिल्ली-पिलानी हाईवे होने की वजह से इसका समय- समय पर जीर्णोद्धार भी होता रहा है। फिलहाल भी इस सड़क का नए सिरे से निर्माण हुआ है। इसके अलावा जिले के सभी मेन सड़क मार्ग पुराने ढर्रे के ही चले आ रहे हैं। इन सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ाए जाने से अक्सर हादसों का अंदेशा बना रहता है तथा यातायात काफी हद तक बाधित होता रहा है। शहर में जरूर कुछ सड़कें फोरलेन के रूप में बनी हैं जो पिछली सरकार के कार्यकाल में बनी थी।
इन प्रमुख सड़केेें के हो चुके हैं टेंडर
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खेड़ी बतर सड़क मार्ग, तिवाला-बिरही कलां व बादल मार्ग, पिचौपा-बिलावल सड़क, पांडवान लिंक रोड,
मांढी हरिया रोड, सांवड़ से देवी मंदिर सड़क, रानीला से जैन मंदिर सड़क, छपार सड़क मार्ग, सांवड़- मनहेरू मार्ग के टेंडर लगाए जा चुके हैं। अब इन सड़कों पर दस रोज के अंदर काम शुरू करा दिया जाएगा।
इन सड़कों की बढ़नी है चौड़ाई
गांव आदमपुर से झोझू कलां-कादमा व सतनाली को जाने वाली सड़क की चौड़ाई इस समय 18 फीट से बढ़ाकर 23 फीट की जानी है। इस सड़क मार्ग से भी भारी आवागमन बना रहता है। यह सड़क 24 किलोमीटर लंबी है। यह प्रोजेक्ट 20 करोड़ का है। इसी प्रकार चरखी दादरी शहर के महेंद्रगढ़ चुंगी से कनीना रोड स्थित गंाव बाघोत तक करीब 15 किलोमीटर लंबाई में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 18 से 23 फीट की जानी है। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ का खर्च आना है। यह प्रोजेक्ट भी मंजूर हो चुका है। इसी प्रकार गांव बधवाना- जावा, माई कलां से गोपालवास तक सड़क मार्ग की भी चौड़ाई बढ़ानी है। यह सड़क मार्ग गांव जावा तक 18 फीट चौड़ा है जबकि इससे आगे गोपालवास तक 12 फीट ही चौड़ा है अब इस पूरे को 18 फीट चौड़ा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसी प्रकार दादरी-कलियाणा सड़क मार्ग के भी टेंडर हो चुके हैं यह प्रोजेक्ट 18.50 करोड़ का है। दादरी-चिड़िया रोड भी बनना है। आदमपुर से झोझू कलां सड़क मार्ग का प्रोजेक्ट भी सात करोड़ का है।
वर्जन== अब सड़क निर्माण कार्य के लिए तापमान अनुकूल हो गया है। करीब 10 रोज में सभी प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो जाएगी। इससे वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं आएगी।
एसडीओ लोकेश कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग