फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मेन बस स्टैंड रोड पर दिनभर जाम की स्थिति से दुकानदार व आमजन परेशान

मेन बस स्टैंड रोड पर दिनभर जाम की स्थिति से दुकानदार व आमजन परेशान

Mon, 15 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेन बस स्टैंड रोड पर दिनभर जाम की स्थिति से दुकानदार व आमजन परेशान
रेहड़ियों से लगता है जाम, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम के हालात बने रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रेहड़ी धारकों की मनमानी के कारण बस स्टैंड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों के अलावा अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। इस बारे में नगर परिषद अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। रेहड़ीधारकों की वजह से दुकानदारों और आम लोगों में रोष बना हुआ है। बस स्टैंड रोड पर फिर से रेहड़ीधारकों ने रेहड़ी लगानी शुरू कर दी हैं जिससे इस रोड पर फिर से अतिक्रमण बढ़ने लगा है। नगर परिषद अभियान चलाकर कुछ समय के लिए रेहड़ी हटवा देते हैं लेकिन कुछ दिन बाद वही हालात बन जाते हैं। दुकानदार रघु, मोटू, सुमेर, सोनू, मनोज और अशोक ने बताया कि दुकानों के सामने रेहड़ियां लगाने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां रोजाना जाम जैसे हालात बने रहते हैं। नगर परिषद अधिकारी भी इस समस्या पर मौन धारण किए हैं। सड़क के दोनों तरफ फिर से रेहड़ियां लगनी शुरू हो गई हैं। रेहड़ियों की वजह से आसपास गंदगी भी बढ़ने लगी है। नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर रेहड़ियां लगने से ग्राहकों को दुकान में आने में परेशानी होती है। सड़क पर हर समय जाम लगा रहता है। इससे दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। नगर परिषद को जल्द ही अभियान चलाकर रेहड़ीधारकों को उचित स्थान दे देना चाहिए ताकि वाहन चालकों को अधिक परेशानी न आए। -रघु, दुकानदार
विज्ञापन

नगर परिषद अभियान कुछ समय के लिए चलाती है। अभियान के दौरान रेहड़ीधारक गलियों में रेहड़ी खड़ी कर लेते हैं। बाद में दोबारा अतिक्रमण कर लेते हैं। अतिक्रमण की समस्या पर नगर परिषद अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं बस, खानापूर्ति कर चले जाते हैं। - मोटू, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का मेन रोड होने के कारण वाहन चालकों का अधिक संख्या में आवागमन होता है। रेहड़ीधारक धीरे-धीरे सड़क तक अतिक्रमण करने लगे हैं। इस कारण वाहन चालकों को इस सड़क से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेहड़ीधारकों के कारण सड़क पर जाम लगा रहता है। - सुमेर, दुकानदार

रोडवेज चालकों को भी बस स्टैंड परिसर से बसें निकालने में परेशानी हो रही है। कई बार सचेत करने के बाद भी रेहड़ी नहीं हटाते। इससे जाम लग जाता है। नगर परिषद कर्मचारियों को रेहड़ीधारकों के खिलाफ ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि लोगों को जल्द ही समस्या से निजात मिले। - सोनू, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed