फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वच्छता सर्वे में 2 दिन बाकी, नपा ने बढ़ाए 20 सफाई कर्मी

स्वच्छता सर्वे में 2 दिन बाकी, नपा ने बढ़ाए 20 सफाई कर्मी

Tue, 09 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वे में 2 दिन बाकी, नपा ने बढ़ाए 20 सफाई कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए शहर में 10 जनवरी को दिल्ली से टीम पहुंच रही है, जिससे पूर्व नपा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। नपा अधिकारियों के द्वारा सोमवार को अपने दस्तावेज पूरे किए गए, जोकि सर्वेक्षण के लिए पहुंचने वाली टीम के सामने प्रस्तुत किए जाने हैं। नपा के अधिकारी पूरा दिन डॉक्यूमेंट को पूरा करने में जुटे रहे। जिसके बाद नपा सचिव व एमई के साथ एसडीएम रोहित यादव ने बैठक की। बैठक में एसडीएम ने नपा की तैयारियों के अंतिम रूप की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
20 अतिरिक्त सफाई कर्मी ड्यूटी पर
नपा के द्वारा सोमवार से 20 अतिरिक्त सफाई कर्मी शहर की सफाई के लिए लगाए गए हैं। जिन्हें शहर की सफाई के लिए दिन-रात वाले अभियान में जोड़ जाएगा। रात को कर्मियों से बाजारों की सफाई तो दिन के समय शहर के वार्डों में झाडू़ लगवाई जाएगी। इन कर्मियों का कार्यकाल केवल एक महीने तक रहने वाला है। जिसके बाद पुराने सफाई कर्मियों से ही सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेजों में पहुंची नपा टीम
सफाई के साथ-साथ नपा के द्वारा जागरूकता अभियान भी छेड़ा गया है। जिसका नेतृत्व नपा के कर्मचारी दीपक कर रहे हैं। दीपक के नेतृत्व में सोमवार को नपा टीम प्रिया दर्शनी कॉलेज में पहुंची। जहां पर छात्राओं को सर्वेक्षण अभियान के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके मोबाइल में स्वच्छता ऐप डाउनलोड किया गया। छात्राओं को समझाया गया कि सर्वे के दौरान उन्हेें किस प्रकार से फीडबैक वाले सवालों का जवाब देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज वार्ड पार्षदों के साथ होगी बैठक
स्वच्छता सर्वेक्षण से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को नपा अधिकारियों के द्वारा पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में नपा अधिकारियों के द्वारा पार्षदों की जिम्मेदारी लगाई जाएगी कि वे अपने-अपने वार्ड में सर्वे के दौरान लोगों को पॉजीटिव फीडबैक के लिए तैयार करें। नपा के अधिकारी पार्षदों को समझाएंगे कि लोगों की फीडबैक का सर्वे में कितना योगदान रहने वाला है।

इन प्वाइंट पर बढ़िया रैंकिंग को खतरा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में पिछड़ेगा शहर
सर्वेक्षण में बढ़िया रैंकिंग से पीछे धकेलने में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का अहम रोल रहने वाला है। नपा के पास अपना कोई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं है। जिसके चलते नपा शहर से निकलने वाला कूड़ा ऊटलौदा गांव में बने अपने डंपिंग यार्ड में डालती है। जिसके निस्तारण का नपा के पास अभी कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में इस प्वाइंट पर झज्जर शहर की रैंकिंग खराब हो सकती है।

सर्वे से पहले नहीं शुरू हो पाया डोर टू डोर कूड़ा उठान
झज्जर शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए टेंडर लगाया गया है। जो कि देरी होने के कारण इस पर कार्य शुरू नहीं हो पाया। अधिकारियों की लेटलतीफी रवैये ने इस प्रभावशाली योजना को भी लेट कर दिया। वहीं, डस्टबिन खरीद टेंडर में भी देरी के कारण शहर में समय रहते डस्टबिन नहीं रखवाए गए। जिसका खामियाजा नपा को स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान भुगतान पड़ सकता है।


वर्जन
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम पहुंचने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सफाई के मामले में शहर को साफ-सुुुथरा बना दिया जाएगा। कूड़ेदान में ही कूड़ा डालने के लिए शहर के लोगों को जागरूक किया जा चुका है।
- नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed