{"_id":"5a42b46f4f1c1b95188bc245","slug":"171514321007-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में बुधवार को अष्टमी के दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर मां के चरणों में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया। भक्तों ने पवित्र सरोवर से मिट्टी निकालकर अपने परिवार की मंगल कामना की। सुबह 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया उसके बाद मंगला आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए। उसके बाद मां के दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा अर्चना की। वहीं महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मागी। मां के दरबार मे पुलिस के कड़े इंतजाम मां के दरबार में अष्टमी की भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किए गए थे। व्यवस्था बनाने के लिए मां के दरबार में सुबह 5 बजे से पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम वशिष्ठ का कहना है कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्त दर्शन करने के लिए आते है।